Ro no D15139/23

ग्राम पालनार में एसबीआई संजीवनी मोबाइल मेडिकल यूनिट का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

कलेक्टर  संबित मिश्रा एवं अधिकारियों ने की टीम के कार्यों की सराहना

शिखर युवा मंच द्वारा संचालित एवं एसबीआई फाउंडेशन के सहयोग से चल रही एसबीआई संजीवनी मोबाइल मेडिकल यूनिट
(MMU) बीजापुर का आज ग्राम  पालनार में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर  संबित मिश्रा, सीईओ जिला पंचायत  नम्रता चौबे एवं एसएचओ गंगालूर गिरीश तिवारी उपस्थित रहे।
अधिकारियों ने संजीवनी टीम के कार्यों का विस्तृत अवलोकन किया तथा चलाए जा रहे स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित समस्त विवरण टीम सदस्यों से प्राप्त किया। निरीक्षण के दौरान ग्रामवासियों से भी बातचीत की गई और उनसे संजीवनी सेवा के प्रभाव एवं जरूरतों के बारे में जानकारी ली गई।
ग्रामीणों ने बताया कि 
 (MMU)  के माध्यम से नियमित स्वास्थ्य जांच, दवाइयाँ, लैब टेस्ट और प्राथमिक उपचार जैसी सुविधाएँ उन्हें अपने गाँव में ही सहज रूप से उपलब्ध हो पा रही हैं। अधिकारियों ने टीम द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं की मुक्तकंठ से प्रशंसा की और इसे ग्रामीण स्वास्थ्य सुधार की दिशा में एक सराहनीय पहल बताया।
(MMU)  की संजीवनी टीम में- डॉ. जीनुराम वर्मा चिकित्सक, सिद्ध मौर्य फार्मासिस्ट, मनोरमा उसेंडी लैब तकनीशियन, खुशबू लता चौधरी स्टाफ नर्स, सियाराम कुडियम पायलट, सभी टीम सदस्यों ने अधिकारियों को डडन् की कार्यप्रणाली, रोज़ाना होने वाली मरीजों की संख्या तथा स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच संबंधी जानकारी साझा की। अधिकारीगणों ने टीम को इसी तरह समर्पण के साथ कार्य जारी रखने हेतु प्रोत्साहित किया तथा ग्रामीणों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देने की बात कही।

  • Related Posts

    एक दूसरे राज्य के गौरवशाली इतिहास का स्मरण करने का है यह महत्वपूर्ण अवसर – राज्यपाल डेका

    *140 करोड़ देशवासियों को जोड़ रहा है एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान – मुख्यमंत्री साय* *लोकभवन में मनाया गया विभिन्न राज्यों का स्थापना दिवस* रायपुर, 01 अप्रैल 2026 / राज्यपाल…

    Read more

    नक्सल प्रभावित सालातोंग में बहने लगी विकास की धारा

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीणों को मिला पेयजल संकट से मुक्ति जल जीवन मिशन से हर घर पहुंचा नल जल रायपुर 1 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY)…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत