Ro no D15139/23

पदेड़ा लेम्प्स के किसानों को मिली खाद्यान भंडारण की सुविधा

मनरेगा के अभिसरण से 10 गांव के 583 किसानों को मिली सौगात

बीजापुर 11 दिसंबर 2025- महात्मा गांधी नरेगा योजना केवल रोजगार प्रदान करने वाली योजना नहीं, बल्कि ग्रामीण विकास की मजबूत नींव है। योजनांतर्गत अधोसंरचना विकास कार्यों ने बीजापुर विकासखंड पदेड़ा लेम्स के चेरपाल धान उर्पाजन केन्द्र की स्थिति में उल्लेखनीय सुधार किया है। पहले खाद्यान भंडारण नहीं होने के कारण खरीदी प्रक्रिया प्रभावित होती थी। 5 लाख 75 हजार रू की लागत से बने सामुदायिक खाद्यान भंडारण से धान खरीदी प्रक्रिया मे सुधार हुआ वहीं चेरपाल सहित आस.पास के ग्राम 10 ग्राम के 583 किसानों को इस कार्य का सीधा लाभ मिल रहा है।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जानकी कोरसा ने हाल ही में धान खरीदी केन्द्र का शुभारंभ कर क्षेत्र के किसानों को बधाई दी। महात्मा गांधी नरेगा योजना की 2 लाख 87 हजार रूपये एवं जिला खनिज न्यास निधि से 2 लाख 88 हजार रूपये की राशि के अभिसरण से इस खाद्यान भंडारण को बनाया गया है। नए खाद्यान भंडारण के बन जाने से केन्द्र की कार्यक्षमता बढ़ी साथ ही गांव के श्रमिकों को रोजगार भी मिला। पदे़ड़ा लेम्प्स प्रबंधक श्री संदीप कुमार साहू ने बताया कि चेरपाल धान उर्पाजन केन्द्र में कुल 10 दिसंबर तक 8 किसानों के 253 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। केन्द्र में 10 ग्राम क्रमशः पदेड़ा रेड्डी, कोटेर, चेरपाल, भोगामगुड़ा, चेरकंटी, कड़ेनार, जारगोया, पद्मूर एवं पेदाजोजेर आते हैं। इस क्षेत्र में कुल 583 किसानों की कुल 2132 हेक्टेयर कुषि भूमि है। खाद्यान भंडारण के बन जाने से किसान आसानी से ट्रैक्टर और वाहनों के साथ खरीदी केन्द्र तक पहुंच रहे हैं। कामकाज सुचारू रूप से होने लगा है।

  • Related Posts

    स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 14 अगस्त को होगी स्वतंत्रता दौड़

    गांधी चौक मैदान से सुबह 8:30 बजे शुरू होगी दौड़, शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः गांधी चौक में होगा समापन   धमतरी, 12 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस…

    Read more

    बिहान से जुड़कर संज्योति चौहान बनीं बैंक सखी, ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाएं देकर हासिल की आत्मनिर्भरता

    *स्व-सहायता समूह से मिले ऋण से शुरू किया बैंक सखी का कार्य, हर माह 8 से 9 लाख रुपये का कर रहीं लेन-देन*   रायपुर, 12 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री…

    Read more

    NATIONAL

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम