Ro no D15139/23

कलेक्टर ने किया तहसील कार्यालय पोड़ी उपरोड़ा का निरीक्षण

प्रकरणों के सुव्यवस्थित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के दिए निर्देश
अभिलेख दुरस्त नहीं होने पर पटवारी को नोटिस जारी करने के निर्देश

कलेक्टर   अजीत वसंत ने आज तहसील कार्यालय पोड़ी उपरोड़ा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार के न्यायालयों में लंबित प्रकरणों की विस्तृत जानकारी ली तथा चलित नस्ती एवं न्यायिक अभिलेखों के संधारण की स्थिति का अवलोकन किया। कलेक्टर ने राजस्व प्रकरणों जैसे नामांतरण, बंटवारा, त्रुटि सुधार, सीमांकन आदि का समयावधि के भीतर गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के क्रम में कलेक्टर ने कानूनगो शाखा, डब्ल्यूबीएन शाखा, रिकॉर्ड रूम, स्थापना शाखा सहित अन्य महत्वपूर्ण अनुभागों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने पटवारियों द्वारा संधारित नस्तियों की जांच कर अभिलेखों की शुद्धता एवं सुव्यवस्थित रख-रखाव पर बल दिया।
कलेक्टर श्री वसंत ने उपस्थित कर्मचारियों से उनके वेतनमान एवं सेवा संबंधी विवरण की जानकारी भी प्राप्त की तथा आवश्यकतानुसार सुधारात्मक सुझाव दिए। निरीक्षण के दौरान अभिलेख दुरस्त नहीं पाये जाने पर कलेक्टर ने सुतर्रा के पटवारी हरि किशन और तुमान के पटवारी संतोष तिवारी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम पोड़ी उपरोड़ा श्री मनोज कुमार बंजारे, तहसीलदार उपस्थित थे।

उन्होंने कहा कि राजस्व सेवाओं की पारदर्शिता और गति बढ़ाना प्रशासन की प्राथमिकता है, जिसके लिए नियमित निरीक्षण और प्रक्रियाओं के सुव्यवस्थित क्रियान्वयन को सुनिश्चित किया जा रहा है।

  • Related Posts

    किसानों के हित में जुटे विभाग, कुरूद में गूंजा विकास और जनकल्याण का संदेश

    पंजीयन शिविर, प्राकृतिक खेती कार्यशाला एवं किसान सम्मेलन में उमड़ी किसानों की बड़ी भागीदारी   कुरूद, 20 जून 2026। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित…

    Read more

    दंतेवाड़ा के प्रगतिशील पशुपालकों ने आमदी में सीखी आधुनिक पशुपालन की उन्नत तकनीकें

    धमतरी, 21 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले के मुख्य ग्राम इकाई आमदी स्थित गौ शाला में आज दंतेवाड़ा जिले से आए प्रगतिशील पशुपालकों के अध्ययन भ्रमण दल के लिए…

    Read more

    NATIONAL

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के 245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के  245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा