Ro no D15139/23

कलेक्टर ने कुण्डेल के आर्मी ट्रेनिंग सेंटर का किया निरीक्षण, युवाओं को दी सुविधाओं की सौगात

धमतरी 12 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY)
कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज अपने मगरलोड विकासखंड प्रवास के दौरान ग्राम कुण्डेल में संचालित आर्मी ट्रेनिंग सेंटर का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं और आवश्यकताओं के बारे में जानकारी ली तथा वहां अभ्यास कर रहे युवाओं से भी चर्चा की।
प्रशिक्षक श्री घनश्याम ध्रुव ने बताया कि वर्तमान में आसपास के गांवों के लगभग 40 युवा प्रतिदिन यहां आकर आर्मी भर्ती की तैयारी के लिए अभ्यास करते हैं। उन्होंने बताया कि परिसर में शौचालय नहीं होने के कारण युवाओं को परेशानी होती है। साथ ही परीक्षा की तैयारी के लिए एक कमरे के निर्माण और ओपन जिम की व्यवस्था करने की भी आवश्यकता है।
प्रशिक्षक ने यह भी जानकारी दी कि हाल ही में जिले में आयोजित अग्निवीर भर्ती रैली में इस सेंटर के दो युवाओं हिमांशु और ओमप्रकाश ने मेडिकल परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। इस पर कलेक्टर श्री मिश्रा ने दोनों युवाओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने युवाओं की मांग को ध्यान में रखते हुए यहां लाइब्रेरी सह अध्ययन कक्ष के निर्माण और ओपन जिम की व्यवस्था कराने की सहमति प्रदान की। उन्होंने युवाओं को अग्निवीर भर्ती के लिए अधिक से अधिक आवेदन करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि जिला प्रशासन उनकी हर संभव सहायता के लिए तैयार है। उन्होंने युवाओं से कड़ी मेहनत और लगन के साथ तैयारी करने का आह्वान किया।
इस दौरान कलेक्टर ने युवाओं को खेल सामग्री भी प्रदान की।
निरीक्षण के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री गजेन्द्र सिंह ठाकुर, एसडीएम कुरूद श्री नभ सिंह कोसले, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में युवा उपस्थित थे।

  • Related Posts

    एक दूसरे राज्य के गौरवशाली इतिहास का स्मरण करने का है यह महत्वपूर्ण अवसर – राज्यपाल डेका

    *140 करोड़ देशवासियों को जोड़ रहा है एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान – मुख्यमंत्री साय* *लोकभवन में मनाया गया विभिन्न राज्यों का स्थापना दिवस* रायपुर, 01 अप्रैल 2026 / राज्यपाल…

    Read more

    नक्सल प्रभावित सालातोंग में बहने लगी विकास की धारा

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीणों को मिला पेयजल संकट से मुक्ति जल जीवन मिशन से हर घर पहुंचा नल जल रायपुर 1 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY)…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…