Ro no D15139/23

UPSC में 623 वीं रैंक हासिल करने वाले डायमंड सिंह ध्रुव से की कलेक्टर ने सौजन्य भेंट

धमतरी, 12 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY)
देश की सबसे प्रतिष्ठित UPSC सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हासिल कर जिले सहित पूरे छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने वाले धमतरी जिले के मगरलोड विकासखंड के ग्राम परसवानी के युवा अधिकारी डायमंड सिंह ध्रुव से आज कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री गजेन्द्र सिंह ठाकुर सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने डायमंड ध्रुव को उनकी सफलता पर मुंह मीठा कराते हुए बधाई दी और कहा कि उनकी इस उपलब्धि से जिले के अन्य युवाओं को भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रेरणा मिलेगी। इस दौरान कलेक्टर ने उनसे आत्मीय चर्चा करते हुए उनकी पढ़ाई, आगे की योजनाओं और पारिवारिक पृष्ठभूमि के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अपने प्रशासनिक सेवा में आने से पहले के अनुभव भी साझा किए।
इस अवसर पर एसडीएम कुरूद श्री नभ सिंह कोसले, जनपद पंचायत मगरलोड की अध्यक्ष श्रीमती दिव्या ठाकुर, अन्य अधिकारी तथा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
डायमंड सिंह ध्रुव ने बताया कि उन्हें अखिल भारतीय स्तर पर 623वीं रैंक प्राप्त हुई है। उनके पिता स्वर्गीय बलराम सिंह ध्रुव मगरलोड जनपद पंचायत में करारोपण अधिकारी के पद पर कार्यरत थे, जिनका निधन हो चुका है, जबकि उनकी माता एक शासकीय विद्यालय में शिक्षिका हैं।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि डायमंड की यह उपलब्धि पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे आगे चलकर अपनी सेवाओं से समाज और राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

  • Related Posts

    राज्यपाल ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत लगाया पौधा

    प्रकृति संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली ही सुरक्षित भविष्य की कुंजी-*श्री रमेन डेका   रायपुर, 31 जुलाई 2026/ राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज रायगढ़ प्रवास के दौरान जिला कलेक्टोरेट परिसर…

    Read more

    सीएमएचओ ने किया पीएचसी आड़ावाल एवं सीएचसी नानगुर का औचक निरीक्षण, मौसमी बीमारियों के रोकथाम एवं उपचार पर जोर

    जगदलपुर, 31 जुलाई 2026/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के निर्देशानुसार ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने और आम जनता को मिल रही चिकित्सा सुविधाओं का धरातल पर जायजा लेने के लिए…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    पीएम मोदी के नये वीडियो पर CJP का तंज: बोले दीपके- देश का भविष्य नहीं, स्किन दिख रही ज्यादा ब्राइट

    पीएम मोदी के नये वीडियो पर CJP का तंज: बोले दीपके- देश का भविष्य नहीं, स्किन दिख रही ज्यादा ब्राइट

    पीएम मोदी के AI-जनरेटेड वीडियो मामले में Meta पर शिकंजा, India Head के खिलाफ FIR

    पीएम मोदी के AI-जनरेटेड वीडियो मामले में Meta पर शिकंजा, India Head के खिलाफ FIR

    पीएम मोदी का फर्जी इस्तीफा पत्र वायरल, PIB ने किया अलर्ट

    पीएम मोदी का फर्जी इस्तीफा पत्र वायरल, PIB ने किया अलर्ट

    राहुल के ‘फायरिंग आदेश’ वाले आरोप पर CJP का समर्थन, प्रवक्ता सौरभ दास ने मांगा अमित शाह से जवाब

    राहुल के ‘फायरिंग आदेश’ वाले आरोप पर CJP का समर्थन, प्रवक्ता सौरभ दास ने मांगा अमित शाह से जवाब

    Parliament Session Live : संसद में आज अमित शाह लाएंगे जन्म-मृत्यु पंजीकरण से जुड़ा नया बिल

    Parliament Session Live : संसद में आज अमित शाह लाएंगे जन्म-मृत्यु पंजीकरण से जुड़ा नया बिल