Ro no D15139/23

कलेक्टर ने जयस्तंभ चौक के सौंदर्यीकरण कार्य व निर्माणाधीन अटल परिसर का किया निरीक्षण

कार्याे को गुणवत्तापूर्ण और समय-सीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश

जशपुरनगर 05 मार्च 2025/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास जिले के लगातार दौरा कर विकास कार्यों की प्रगति का जाएजा ले रहे हैं। साथ ही अधिकारियों से चर्चा कर उन्हें गुणवतापूर्ण और समय-सीमा में पूर्ण करने हेतु निर्देशित भी कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज कलेक्टर ने जशपुर नगरपालिका क्षेत्र में जयस्तंभ चौक के सौंदर्यीकरण कार्य और जिला संग्रहालय परिसर में बन रहे अटल परिसर का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री व्यास आज सुबह जिला चिकित्सालय के समीप जयस्तंभ चौक में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को लाईटिंग के कार्य को बेहतर तरीके से करने के निर्देश दिए ताकि यह चौक बन जाने के उपरांत और भी आकर्षक लगे। कलेक्टर श्री व्यास ने अधिकारियों से कहा कि इस चौक का निर्माण इस तरह हो कि यह शहर की खूबसूरती को भी बढ़ाए और यहां पर लोग अपने परिवार के साथ समय व्यतीत करने आएं। अधिकारियों ने बताया कि जयस्तंभ चौक में सौंदर्यीकरण कार्य के तहत रिनोवेशन, फाउंटेन वर्क, पाथवे, लाइटिंग, सीटिंग अरेंजमेंट, गार्डन आदि का निर्माण किया जा रहा है।
इसके उपरांत कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने जिला संग्रहालय परिसर में बन रहे अटल परिसर का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को प्राक्कलन अनुसार कार्य करने सहित गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने और समय-सीमा में पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया। कलेक्टर ने इस परिसर में वर्टिकल गार्डन बनाने और सौंदर्यीकरण कार्य करने हेतु भी निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम श्री ओंकार यादव, नगर पालिका सीएमओ श्री योगेश्वर उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

  • Related Posts

    जशपुर में पहली बार होगा अखिल भारतीय फिडे रेटेड शतरंज महासंग्राम

    29 अगस्त से 1 सितंबर तक ‘चेकमेट एट जशपुर 2026’ 2.50 लाख रुपये की पुरस्कार राशि पिछले वर्ष के विजेताओं ने खिलाड़ियों से शामिल होने की अपील की जशपुरनगर 19…

    Read more

    सिविल सर्जन ने किया स्पष्ट, निर्धारित ड्यूटी रोस्टर के अनुसार दायित्वों का निर्वहन कर रहे जिला चिकित्सालय के सभी चिकित्सक

    सोशल मीडिया पर चिकित्सकों की ड्यूटी को लेकर प्रसारित जानकारी भ्रामक एवं तथ्यहीन जशपुरनगर 19 अगस्त 2026/ जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं एवं चिकित्सकों की ड्यूटी के संबंध में सोशल मीडिया पर…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ