Ro no D15139/23

कलेक्टर ने ग्राम खजरी एवं बोटेपार में निर्माणाधीन नहर लाइनिंग कार्य का किया निरीक्षण

 

*- निर्माणाधीन नहर लाईनिंग कार्य गुणवत्ता व समय-सीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश*

*- डेम क्षमता एवं नहर लाइनिंग की प्रगति का लिया जायजा*

*- कलेक्टर ने किसानों से चर्चा की, गांव में मांग के अनुसार स्टीमेंट बनाने के दिए निर्देश*

राजनांदगांव 25 मार्च 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज ग्राम खजरी और बोटेपार में निर्माणाधीन पक्की नहर लाईनिंग का निरीक्षण किया। उन्होंने नहर लाइनिंग की कुल लंबाई, निर्माण गुणवत्ता, कार्य की गति तथा डेम की उपलब्ध क्षमता संबंधी जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माणाधीन कार्य को निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता मानकों के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिससे आगामी सीजन में किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि पक्की नहर लाइनिंग कार्य से किसानों को पर्याप्त मात्रा में सिंचाई का स्थायी लाभ मिलेगा। कलेक्टर ने नहर किनारे उपस्थित किसानों से सीधे संवाद कर नहर लाइनिंग कार्य से मिलने वाले लाभ और गांव की समस्याओं की जानकारी ली। किसानों ने बताया कि पक्की नहर लाइनिंग बनने से पानी का रिसाव कम होगा, सिंचाई सुचारू रूप से खेतों तक पहुंचेगी तथा उत्पादन में वृद्धि की संभावना बढ़ेगी।
कलेक्टर ने किसानों को प्रधानमंत्री आशा योजना के प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि योजना अंतर्गत दलहन एवं तिलहन फसलों की समर्थन मूल्य पर खरीद की जा रही है, जिससे किसानों को बेहतर आय प्राप्त होगी। उन्होंने किसानों को दलहन-तिलहन क्षेत्र विस्तार के लिए प्रेरित किया तथा समय पर पंजीयन कराने कहा। इस अवसर पर ग्राम बोटेपार के किसानों ने सीसी रोड एवं नाली निर्माण की मांग रखी। कलेक्टर ने उनकी मांगों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग को सीसी रोड एवं नाली निर्माण का स्टीमेट तैयार कर बारिश के पहले पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि गांव में आवागमन एवं जल निकासी की समस्याओं का समाधान हो सके। कलेक्टर ने किसानों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सिंचाई संबंधी सभी कार्यों को प्राथमिकता के साथ तथा पारदर्शिता से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिससे रबी एवं खरीफ सीजन के लिए किसानों को पर्याप्त सिंचाई उपलब्ध हो सके। इस अवसर पर कार्यपालन अभियंता श्री एनके रामटेके, एसडीओ सुयश यदु, उप अभियंता सहित किसान उपस्थित थे।

  • Related Posts

    नशामुक्ति केंद्रों में योग-ध्यान से जागी नई उम्मीद योग और सकारात्मक सोच से नशे के खिलाफ मजबूत संकल्प धमतरी-कुरुद नशामुक्ति केंद्रों में प्रेरक सत्र, हितग्राहियों में नई ऊर्जा

      धमतरी, 25 मार्च 2026/कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा की प्रेरणा एवं समाज कल्याण विभाग के मार्गदर्शन में समाज कल्याण विभाग द्वारा अनुदानित संस्था शांति मैत्री ग्रामीण विकास संस्थान, दरबा द्वारा संचालित…

    Read more

    उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने नगर पंचायत बोड़ला को 6 करोड़ के विकास कार्यों की दी सौगात

      उपमुख्यमंत्री ने निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन और लोकार्पण *रायपुर, 25 मार्च 2026/* उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने नगर पंचायत बोड़ला को विकास की नई दिशा देते हुए 6 करोड़…

    Read more

    NATIONAL

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    JDU सांसद गिरधारी यादव के खिलाफ उतरे अपने ही पार्टी के नेता, कर दी अयोग्य ठहराने की मांग

    JDU सांसद गिरधारी यादव के खिलाफ उतरे अपने ही पार्टी के नेता, कर दी अयोग्य ठहराने की मांग

    ट्रंप ने जंग जीतने का किया दावा, कहा- ईरान परमाणु हथियार न रखने पर सहमत

    ट्रंप ने जंग जीतने का किया दावा, कहा- ईरान परमाणु हथियार न रखने पर सहमत

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने