Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री जनमन योजना : मसानडबरा में निर्माणाधीन कालोनी का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, कमार परिवारों से की बातचीत

पानी की व्यवस्था के लिए कार्ययोजना तैयार करने अधिकारियों को दिए निर्देश

धमतरी 12 मार्च 2025/जिले में विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग कमार हितग्राहियों को मुख्य धारा से जोड़ने और उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए प्रधानमंत्री जनमन योजना संचालित की जा रही है। इसके तहत कमार परिवारों को आवास भी उपलब्ध कराया जा रहा है। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा आज नगरी प्रवास के दौरान मसानडबरा पहुंचे। उन्होंने प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत कमार परिवारों के लिए मसानडबरा में बन रहे 29 आवासीय कालोनी का अवलोकन किया। इस मौके पर कलेक्टर ने कमार परिवारों से बातचीत कर बच्चों के स्कूल, भोजन, उनके रोजमर्रा के काम, गांव की समस्याओं आदि के बारे में पूछा। महिलाओं ने बताया कि वे तेन्दूपत्ता संग्रहण, महुआ बिनई आदि काम करतीं हैं। कलेक्टर के गांव की समस्या पूछने पर उपस्थित ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पानी की समस्या रहती है और वे दूर-दूर से झरिया का पानी लाते हैं। कलेक्टर ने ग्रामीणों की पानी की समस्या दूर करने के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इससे पहले मसानडबरा पहुंचने पर कलेक्टर का महिलाओं ने आत्मीय स्वागत किया।

  • Related Posts

    धमतरी में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पर सख्ती: कलेक्टर के निर्देश पर सघन जांच अभियान जारी

    धमतरी, 30 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में एलपीजी, पेट्रोल, डीजल, उर्वरक एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए…

    Read more

    जिले में एक अप्रैल से आयोजित होगा ‘राजस्व पखवाड़ा’़, आम जनता की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान

    धमतरी 30 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राज्य शासन के निर्देश पर जिले में 01 से 15 अप्रैल 2026 तक “राजस्व पखवाड़ा“ आयोजित किया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य…

    Read more

    NATIONAL

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत