Ro no D15139/23

एकलव्य आवासीय विद्यालय पथर्रीडीह के विद्यार्थियों से मिले कलेक्टर

*रू-ब-रू चर्चा की, बढ़ाया मनोबल, कहा-आगे बढ़ना है तो देखें बड़े सपने*

*दसवीं-बारहवीं के बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए किया प्रेरित*

*परिसर में पानी की व्यवस्था करने के दिए अधिकारियों को निर्देश*

धमतरी 12 मार्च 2025/ कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा आज धमतरी जिले के वनांचल क्षेत्र नगरी विकासखण्ड में संचालित एकलव्य आवासीय विद्यालय पथर्रीडीह पहुंचे। कलेक्टर को अपने बीच पाकर विद्यार्थी काफी खुश नजर आए और कलेक्टर का आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान कलेक्टर ने विद्यार्थियों से रू-ब-रू चर्चा करते हुए विद्यालय में मिल रही सुविधाओं छात्रावास, भोजन, शिक्षकों की उपलब्धता, शैक्षणिक और खेल गतिविधियां इत्यादि के बारे में पूछा। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि आगे बढ़ना है तो वे बड़े सपने देखें, सफलता निश्चित ही मिलेगी। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों जैसे-चित्रकला, संगीत, खेल, नृत्य, नाटक इत्यादि में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने कहा। कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि विद्यार्थियों की रूचि जिस क्षेत्र में है, उसमें वे मन लगाकर हिस्सा लें और आगे बढ़े, मेहनत कभी भी व्यर्थ नहीं जाती। कलेक्टर ने दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। इसके लिए पुराने प्रश्न पत्रों, समाचार पत्र सहित अन्य पुस्तकों को पढ़ने की बात कही।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने उपस्थित शिक्षकों से भी चर्चा की और विद्यार्थियों की डायरी, उनके परीक्षा परिणाम, प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों की संख्या और विद्यालय में की जा रही गतिविधियों आदि की जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को आगे बढ़ाने और प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल करने के लिए शिक्षकों से सुझाव भी मांगे। साथ ही दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों को परीक्षाओं में शामिल होने के लिए विशेष प्रयास करने कहा। कलेक्टर ने इसके लिए आवश्यक सुविधाएं प्रदाय करने की बात भी कही। कलेक्टर श्री मिश्रा ने विद्यालय में संचालित मेडिकल और साईंस लैब, लाईब्रेरी, बास्केटबॉल कोर्ट सहित अन्य कक्षों का भी अवलोकन किया। शिक्षकों की मांग पर कलेक्टर ने विद्यालय परिसर में पानी की जल्द से जल्द व्यवस्था करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना, लॉटरी के माध्यम से 265 श्रद्धालुओं का चयन, 5 अगस्त से द्वारिका-सोमनाथ-नागेश्वर की पावन यात्रा

    धमतरी, 28 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के अंतर्गत धमतरी जिले के 265 पात्र हितग्राहियों का चयन 5 अगस्त से 11 अगस्त 2026 तक प्रस्तावित द्वारिका, सोमनाथ एवं नागेश्वर ज्योतिर्लिंग…

    Read more

    जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनीं आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

    धमतरी, 28 जुलाई 2026। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिलेभर से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends