Ro no D15139/23

कलेक्टर ने डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी स्कूल में स्थापित आधुनिक स्पेस लैब का किया निरीक्षण

राजनांदगांव 12 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी स्कूल में स्थापित आधुनिक प्लैनेटेरियम और स्पेस लैब का निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री यादव ने शिक्षकों से लैब में उपलब्ध अत्याधुनिक उपकरणों और मॉडलों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। लैब में भारत के सभी प्रमुख उपग्रहों के मॉडल मौजूद हैं, जिनमें देश का पहला उपग्रह आर्यभट्ट (1975) से लेकर हालिया अंतरिक्ष मिशन चंद्रयान तक शामिल हैं। इसके माध्यम से अंतरिक्ष अनुसंधान और वैज्ञानिक उपकरणों की तकनीकी समझ विकसित करने में मदद मिलती है। लैब में 3 डी प्रिंटिंग मशीन स्थापित है, जिससे अंतरिक्ष उपकरण और उपग्रहों के मॉडल बनाए जा सकते हैं। इसके साथ ही रोवर्स और लैंडर्स प्रदर्शित किए गए हैं, जिनके डिजाइन और तकनीकी संचालन के बारे में शिक्षकों को जानकारी दी गई। लैब में ड्रोन भी रखा गया है, जिससे हवाई सर्वेक्षण और तकनीकी परीक्षण की जानकारी ली जा सकती है। विशेष रूप से वर्चुअल रियलिटी (वीआर) के माध्यम से खगोलीय घटनाओं, ग्रहों और उपग्रहों की गति, ऑर्बिट और अंतरिक्ष मिशनों का वर्चुअल अनुभव कराया जा सकता है।
कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने बताया कि इस लैब से छात्रों को कई लाभ होंगे। इससे छात्र अंतरिक्ष विज्ञान, खगोलशास्त्र और भौतिक विज्ञान की वास्तविक समझ विकसित कर सकते हैं। 3 डी प्रिंटिंग, रोवर और ड्रोन जैसी तकनीकों को देखकर छात्रों में नवाचार, अनुसंधान और तकनीकी रूचि बढ़ेगी। वर्चुअल रियलिटी के माध्यम से छात्र अंतरिक्ष मिशनों और खगोलीय घटनाओं का अनुभव वास्तविकता के करीब महसूस कर सकेंगे। कलेक्टर ने शिक्षकों को निर्देश दिए कि वे इस लैब और प्लैनेटेरियम का उपयोग कर शिक्षा में नवाचार और वैज्ञानिक अध्ययन को बढ़ावा दें। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की आधुनिक सुविधाएँ छात्रों में विज्ञान और तकनीकी क्षेत्रों में रूचि पैदा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
क्रमांक 57 —————–

  • Related Posts

    ​छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता में सुधार: सुशासन, डिजिटलीकरण और जन-राहत का नया सवेरा

        ​ रायपुर, 03 अगस्त 2026/ राजस्व प्रक्रियाओं का डिजिटलीकरण एक ऐसी व्यवस्था है जिसके माध्यम से भूमि रिकॉर्ड, नामांतरण और रजिस्ट्री जैसे कार्य ऑनलाइन और पारदर्शी बनाए गए…

    Read more

    विश्व हिंदू परिषद ने किया सदबुद्धि हवन, पप्पू यादव पर भड़के महंत वेदप्रकाश कहा रावण जैसे नास होगा

        भगवान श्री राम और भगवा विरोधियों के विरोध में बजरंग दल का सतबुद्धि हवन व आक्रोश प्रदर्शन* *हमें भाषाई व संवैधानिक मर्यादाओं के दायरे से बाहर जाने पर…

    Read more

    NATIONAL

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    आपत्तिजनक टिप्पणी मामला : नाबालिग लड़की को राहत, पीएम मोदी की माफी के बाद केस वापस

    आपत्तिजनक टिप्पणी मामला : नाबालिग लड़की को राहत, पीएम मोदी की माफी के बाद केस वापस

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए