Ro no D15139/23

कलेक्टर ने आदिवासी बुनकर सहकारी समिति बुचाटोला का किया निरीक्षण

 

– बुनकरों से कार्य, आय एवं समस्याओं की ली जानकारी

– भवन की सफाई, पंखे एवं फेंसिंग की व्यवस्था तत्काल करने के दिए निर्देश

राजनांदगांव 20 अगस्त 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने छुरिया विकासखंड अंतर्गत ग्राम बुचाटोला के आदिवासी बुनकर सहकारी समिति का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने समिति में कार्यरत बुनकरों से बातचीत कर उनके कार्य, कार्य के घंटे, आमदनी तथा कार्य के दौरान आने वाली समस्याओं के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान समिति में कार्यरत श्रीमती अनीता ने कलेक्टर को बताया कि कार्यस्थल पर पंखे की आवश्यकता है तथा भवन परिसर में फेंसिंग की भी जरूरत है। इस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को भवन की तत्काल साफ-सफाई कराने, आवश्यकतानुसार पंखे लगवाने तथा परिसर में फेंसिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने समिति भवन में बुनकरों द्वारा तैयार किए जा रहे कंबल एवं कोट के कपड़े की कारीगरी का अवलोकन किया और उनके कार्य की सराहना की। निरीक्षण के समय समिति में लगभग 40 लोग कार्यरत थे। कलेक्टर ने कहा कि समिति के माध्यम से ग्रामीणों को गांव में ही रोजगार के अवसर उपलब्ध हो रहे हैं, जो स्थानीय आजीविका को सशक्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण है। उन्होंने बुनकरों को उनके कार्य को आगे बढ़ाने तथा आजीविका संवर्धन के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को बुनकरों की आवश्यकताओं एवं समस्याओं के निराकरण के लिए समन्वय के साथ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने ग्राम में सामाजिक जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से नशामुक्ति शिविर आयोजित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि नशामुक्ति के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करते हुए स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जाए।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ को बाल विवाह मुक्त बनाने के लिए छात्राओं को किया जागरूक, सुरक्षा एवं अधिकारों की दी जानकारी

      रायपुर ,20 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ को बाल विवाह मुक्त बनाने के उद्देश्य से महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला संचालित की जा रही है। इसी…

    Read more

    कलेक्टर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बुचाटोला का किया निरीक्षण

      – स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा, एक एमबीबीएस चिकित्सक पदस्थ करने के दिए निर्देश – वर्षों से बंद कोविड भवन का मरीजों के परिजनों के प्रतीक्षालय के रूप में…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ