Ro no D15139/23

कलेक्टर ने सुबह विभिन्न वार्डों का किया निरीक्षण

– नवागांव सेनिटेशन पार्क का किया अवलोकन, कचरा निपटान एवं खाद बनाने की प्रक्रिया देखी
– स्वच्छता दीदीयों को घर से ही गीला एवं सूखा कचरा अलग-अलग लेेने के लिए कहा
– नवागांव पानी टंकी का किया निरीक्षण
राजनांदगांव 07 मई 2025। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज सुबह राजनांदगांव शहर के वार्ड क्रमांक 1 से 5 में पेयजल, साफ-सफाई व्यवस्था, विद्युत एवं निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। नवागांव सेनिटेशन पार्क ट्रेचिंग ग्राऊण्ड का अवलोकन कर कचरा निपटान एवं खाद बनाने की प्रक्रिया देखी तथा स्वच्छता दीदीयों से चर्चा करते हुए कहा कि कचरे का समुचित निपटान करें। उन्होंने डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के संबंध में जानकारी ली तथा प्लास्टिक वेस्ट अलग करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि घर से ही गीला एवं सूखा कचरा अलग-अलग लें। इसके संबंध में जागरूकता लाने की आवश्यकता है, ताकि नागरिक गीले एवं सूखे कचरे को अलग कर स्वच्छता दीदी को प्रदान करें, इसके सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे।
कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने नवागांव पानी टंकी का निरीक्षण किया तथा वाल्वमैन से चर्चा कर पेयजल आपूर्ति के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने नवागांव में लो वोल्टेज के संबंध शिकायत मिलने पर इसे दूर करने के निर्देश दिए। कलेक्टर बाबूटोला, ढाबा में वार्डवासियों से रूबरू हुए और उन्होंने पेयजल के संबंध में जानकारी ली तथा अधिकारियों को पेयजल आपूर्ति के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने चिखली में नाला निर्माण कार्य को बारिश के पहले पूर्ण करने के लिए कहा। इस दौरान नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, कार्यपालन अभियंता श्री यूके रामटेके सहित वार्ड पार्षद एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    जनदर्शन में प्राप्त आवेदन पर की गई त्वरित निराकरण

    *- श्रमिकों को किया गया 25056 रूपए का भुगतान* राजनांदगांव 06 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों पर त्वरित एवं प्रभावी…

    Read more

    सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में लगाया जा रहा एचपीवी वैक्सीन

    राजनांदगांव 06 अप्रैल 2026। एचपीवी वैक्सीन गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के बचाव के लिए जिला चिकित्सालय राजनांदगांव में प्रतिदिन एचपीवी वैक्सीनेशन किया जा रहा है। इसके साथ ही जिले के…

    Read more

    NATIONAL

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….