Ro no D15139/23

कलेक्टर ने राष्ट्रीय राजमार्ग एवं जल संसाधन संबंधी कार्यों का किया निरीक्षण

एनएच प्रभावित किसानों को शीघ्र मुआवजा देने तथा अधूरे कार्य पूर्ण करने के निर्देश
बिंझरा नाला एवं अन्य ग्रामों में स्टॉपडेम निर्माण हेतु स्वीकृति

कलेक्टर  अजीत वसंत ने आज कटघोरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम कापूबहरा से जुराली तक राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एसडीएम कटघोरा  तन्मय खन्ना को स्पष्ट निर्देश दिए कि एनएच निर्माण से प्रभावित किसानों को शेष मुआवजा शीघ्र वितरित किया जाए, ताकि किसी भी किसान को प्रतीक्षा न करनी पड़े।
कलेक्टर ने राष्ट्रीय राजमार्ग के अधूरे निर्माण कार्य की स्थिति की समीक्षा करते हुए संबंधित एजेंसी को कार्य को प्राथमिकता के साथ जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग का अधूरा निर्माण आमजनों की दैनिक आवाजाही को प्रभावित करता है, इसलिए कार्य में तेजी लाना आवश्यक है। यह भी उल्लेखनीय है कि कटघोरा नगरवासियों ने हाल ही में कलेक्टर से भेंट कर राष्ट्रीय राजमार्ग कार्य में हो रही देरी को लेकर चिंता व्यक्त की थी तथा निर्माण जल्द पूर्ण करने की मांग की थी। कलेक्टर ने इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए आज स्थल निरीक्षण किया।
बिंझरा नाले में स्टॉपडेम निर्माण को डीएमएफ से स्वीकृति
राष्ट्रीय राजमार्ग निरीक्षण के बाद कलेक्टर   वसंत ने पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के ग्राम बिंझरा का दौरा किया। जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ उन्होंने सालभर बहने वाले बिंझरा नाले का स्थल निरीक्षण किया। सुशासन तिहार के दौरान ग्रामीणों द्वारा इस नाले में स्टॉपडेम निर्माण की मांग प्रस्तुत की गई थी। ग्रामीणों ने बताया कि स्टॉपडेम बनने से 40 से 50 एकड़ क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे खरीफ के साथ रबी फसल एवं सब्जी उत्पादन में वृद्धि होगी। वर्षभर पानी उपलब्ध रहने से ग्रामीणों को आर्थिक लाभ मिलेगा और खेती की संभावनाएं बढ़ेंगी। ग्रामीणों की मांग को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर श्री वसंत ने यहाँ डीएमएफ मद से स्टॉपडेम निर्माण की स्वीकृति प्रदान की है। इसके अतिरिक्त ग्राम पोड़ी गोसाई एवं खोडरी के नालों में भी स्टॉपडेम निर्माण की मांग ग्रामीणों द्वारा रखी गई है। कलेक्टर ने इन दोनों स्थलों का निरीक्षण करने के लिए एसडीएम को निर्देशित किया है, ताकि आवश्यकतानुसार आगे की कार्यवाही की जा सके।

  • Related Posts

    अवैध रेत परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 7 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

      धमतरी, 03 अप्रैल 2026/ जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन पर रोक लगाने के लिए प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में विकासखंड कुरूद के…

    Read more

    रात में मछुआरे का काम करने वाले अब्दुल फताह की छलांग ने लक्षद्वीप एथलेटिक्स के लिए एक नया अध्याय लिखा

      वह लक्षद्वीप के पहले ऐसे एथलीट बन गए हैं, जिन्होंने लंबी कूद में 7 मीटर की दूरी तय की *लक्षद्वीप में कोई सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक नहीं है, इसलिए अब्दुल…

    Read more

    NATIONAL

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?