Ro no D15139/23

कलेक्टर ने लगाई रैंडमली हितग्राहियों के पास फोन, योजनाओं से मिल रहे लाभ के संबंध में ली जानकारी अधिकारियों को दिए सख्त हिदायत फील्ड विजिट कर समस्याओं का करें निराकरण

शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं का करें बेहतर क्रियान्वयन

अम्बिकापुर 09 जून 2025/ कलेक्टर श्री विलास भोसकर की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक आयोजित हुई। बैठक में कलेक्टर ने विभागवार लंबित प्रकरणों की जानकारी ली और सभी अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री भोसकर ने शासन के महतारी वंदन योजना, पीएम जनमन, मिनीमाता महतारी जतन योजना, पीएम आवास, आयुष्मान कार्ड सहित शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने पीएम जनमन योजना के तहत दुरुस्त बसाहटों को सड़क मार्ग से जोड़ने हेतु घाट कटिंग कर सड़क निर्माण तथा मार्ग के किनारे जल निकासी के लिए नाली निर्माण सुनिश्चित करने साथ ही पीएम जनमन योजना के अंतर्गत चल रहे समस्त निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा में पूर्ण करने का निर्देश दिया।
कलेक्टर ने सभी विभाग प्रमुख को शासन की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए तथा प्रत्येक विभाग सप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। उन्होंने विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान श्रम विभाग के श्रमिक पंजीयन एवं मिनीमाता महतारी जतन योजना का लाभ ले रहे हितग्राहियों से रेंडमली फोन लगाकर चर्चा की। उन्होंने हितग्राहियों से श्रमिक पंजीयन, मिनीमाता महतारी जतन योजना के तहत प्राप्त राशि की जानकारी ली। साथ ही हितग्राहियों को बच्चों का टीकाकरण समय पर लगाने को कहा।
उन्होंने सभी विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभाग के अधीनस्थ अधिकारी कर्मचारी बैठक लेकर शासन की योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को मिले इसके लिए फील्ड विजिट कर समस्या से अवगत हो तथा निराकरण करना सुनिश्चित करें।
कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर अन्य तरीके स्वीकार्य नहीं होंगे। ऐसी शिकायत प्राप्त होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सुशासन तिहार, अटल पोर्टल, राजस्व प्रकरण, आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड, राशन सामग्री सहित अन्य विषयों पर भी चर्चा की तथा आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से चावल, शक्कर, चना, नमक राशन सामग्री सभी पात्र हितग्राहियों को मिले इसकी व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों को समय पर खाद-बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करनें तथा नकली खाद बीज विक्रय करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक, श्री राम सिंह ठाकुर, श्री अमृत लाल ध्रुव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमोलक सिंह ढिल्लों, सर्व एसडीएम सहित अन्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    अम्बिकापुर में नवीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन का वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न’

    मान. छ.ग. उच्च न्यायालय के मान. मुख्य न्यायमूर्ति श्री जस्टिस रमेश सिन्हा ने किया वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/  सरगुजा जिला में न्यायिक अधोसंरचना के विस्तार की…

    Read more

    आजीविका डबरी एवं नवा तरिया में मत्स्य पालन को मिला बढ़ावा 28 ग्राम पंचायतों की 35 आजीविका डबरी एवं 2 नवा तरिया में लगभग 1 लाख फिंगरलिंग मछली बीज का संचयन

    अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/   कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी   विनय कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले में ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर रोजगार…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल