Ro no D15139/23

कलेक्टर ने उड़नदस्ता टीम को सभी चेक पोस्ट पर विशेष निगरानी रखने के दिए निर्देश

अवैध धान परिवहन करने वाले कोचियों पर करें कार्रवाई
दिव्यांग हितग्राहियों को शासन की योजना का लाभ देने के दिए निर्देश

 कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने मंगलवार को साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली और आगामी 24 और 25 जनवरी को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के आगमन के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि कोतबा, मयाली में विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तावित है।
मुख्यमंत्री कोतबा में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण भूमिपूजन और आम सभा को भी संबोधित करेंगे इसी प्रकार कुनकुरी विकासखंड के मयाली में भी विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
कलेक्टर ने मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए लोकार्पण भूमिपूजन की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। और कार्यक्रम की तैयारी सुनिश्चित करने के लिए कहा है।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ  अभिषेक कुमार सहायक कलेक्टर  अनिकेत अशोक, अपर कलेक्टर  प्रदीप कुमार साहू सभी एसडीएम जनपद सीईओ और जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।
कलेक्टर ने स्वास्थ्य अधिकारियों को छुटे हुए सभी व्यक्तियों का आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए हैं।
शिक्षा विभाग को सरस्वती सायकल योजना के तहत छात्राओं को योजना का लाभ देने के लिए कहा है।
कलेक्टर ने समाज कल्याण विभाग और स्वास्थ्य विभाग को पात्र दिव्यांग व्यक्तियों का यूडीआईडी नम्बर जनरेटर करके दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि कोई भी दिव्यांग छुटने न पाए इसका विशेष ध्यान रखें।
उन्होंने कहा दिव्यांग जनों का पेंशन राशन और शासन की योजना का लाभ देने के लिए कहा है।
कलेक्टर ने पेंशन धारी हितग्राहियों का आधार अपडेट करने के लिए कहा है।
कलेक्टर ने साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में धान खरीदी की प्रगति की जानकारी ली।
उन्होंने कहा कि जिले के सभी चेक पोस्ट पर उड़नदस्ता टीम बढ़ाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने कहा कि धान खरीदी के अंतिम चरणों में धान कोचियों लोग धान खरीदी केन्द्रों में अवैध धान खपाने की पूरी कोशिश करेंगे इसके लिए प्रशासनिक अमला को सचेत रहने के निर्देश दिए हैं। और अवैध धान परिवहन करने और खपाने वालों पर कार्रवाई करने के लिए कहा हैं।
कलेक्टर ने सभी एसडीएम और खाद्य विभाग, विपणन विभाग, सहकारिता विभाग,को धान खरीदी केन्द्रों और चेक पोस्ट पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। धान खरीदी के नोडल अधिकारियों को धान खरीदी केन्द्रों में भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने कहा जिन किसानों ने अपना धान विक्रय कर लिया है उन किसानों को रकबा सत्यापन करवाने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रातः 10 बजे कार्यालय आकर बायोमेट्रिक अटेंडेंस लगाने के निर्देश दिए हैं।

  • Related Posts

    लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में दिया जाएगा असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन का निःशुल्क प्रशिक्षणआवेदन 23 मार्च तक

      ’धमतरी, 18 मार्च 2026/ मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए इच्छुकों से आगामी 23 मार्च तक…

    Read more

    धमतरी में उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत 22 मार्च को होगी महापरीक्षा, कलेक्टर ने की सहभागिता की अपील

      धमतरी, 18 मार्च 2026/ जिले में साक्षरता को जन-आंदोलन का रूप देने हेतु उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक आकलन परीक्षा (FLNAT) का आयोजन आगामी…

    Read more

    NATIONAL

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    पटना के इस इलाके की फोरलेन रोड से बदलेगी तस्वीर, 330.24 करोड़ रुपए किए जायेंगे खर्च

    पटना के इस इलाके की फोरलेन रोड से बदलेगी तस्वीर, 330.24 करोड़ रुपए किए जायेंगे खर्च

    टीएमसी की लिस्ट में कई दागदार, जेल गये इन विधायकों को नहीं मिला टिकट

    टीएमसी की लिस्ट में कई दागदार, जेल गये इन विधायकों को नहीं मिला टिकट

    बेटे के साथ मारे गए ईरानी सिक्योरिटी चीफ अली लारिजानी, युद्ध के बीच ईरान के लिए कितना बड़ा झटका?

    बेटे के साथ मारे गए ईरानी सिक्योरिटी चीफ अली लारिजानी, युद्ध के बीच ईरान के लिए कितना बड़ा झटका?

    मिडिल ईस्ट में तैनात हैं 200+ यूक्रेन के मिलिट्री एक्सपर्ट, जेलेंस्की ने बताया- रूस का मोर्चा छोड़कर यहां क्या कर रहे?

    मिडिल ईस्ट में तैनात हैं 200+ यूक्रेन के मिलिट्री एक्सपर्ट, जेलेंस्की ने बताया- रूस का मोर्चा छोड़कर यहां क्या कर रहे?

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तैनात हुई इंडियन नेवी, वॉरशिप से एस्कॉर्ट कर रहे तिरंगा लगे जहाज

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तैनात हुई इंडियन नेवी, वॉरशिप से एस्कॉर्ट कर रहे तिरंगा लगे जहाज