Ro no D15139/23

कलेक्टर ने शासकीय कर्मचारियों को आदर्श आचरण संहिता का कड़ाई से पालन करने के दिए निर्देश

– कलेक्टर ने समय-सीमा की ली बैठक
राजनांदगांव 21 जनवरी 2025। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग छत्तीसगढ़ द्वारा नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन की घोषणा के साथ जिले के संपूर्ण क्षेत्र में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील कर दी गई है। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने सभी अधिकारियों को आदर्श आचरण संहिता का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी शासकीय कर्मचारियों को राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने कहा। उन्होंने सभी सेक्टर अधिकारियों को मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कलेक्टर कार्यालय, जिला पंचायत, तहसील कार्यालय एवं चिन्हांकित कलस्टर स्तर पर नाम निर्देशन पत्र जमा करने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने आदर्श आचरण संहित के अनुरूप ही कार्यालयों में कार्य संपादन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन से संबंधित कार्यों में विलंब नहीं होना चाहिए। उन्होंने निर्वाचन प्रशिक्षण के लिए शेड्यूल बनाकर तिथि निर्धारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने नये कार्यों को शुरू नहीं करने के निर्देश दिए। उन्होंने किसी भी शासकीय कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित नहीं करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने कहा कि 26 जनवरी गणतंत्र दिवस का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश के अनुरूप आयोजन की तैयारी करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर वनमंडलाधिकारी श्री आयुष जैन, सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम श्री खेमलाल वर्मा सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना- प्राक्चयन परीक्षा के लिए 17 अप्रैल तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित

    राजनांदगांव 24 मार्च 2026। मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना अंतर्गत वर्ष 2026-27 में प्रदेश में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा का आयोजन किया…

    Read more

    मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना अंतर्गत डोंगरगांव विकासखंड के विभिन्न ग्रामों में विकास कार्यों के लिए 23 लाख 94 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति

    राजनांदगांव 24 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना अंतर्गत डोंगरगांव विकासखंड…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे