Ro no D15139/23

कलेक्टर ने राशन कार्डधारी हितग्राहियों को हर माह समय पर राशन वितरण करने के दिए निर्देश

शासन का वित्तीय नुकसान और चावल की हेराफेरी करने वाले पर होगी कार्रवाई
कलेक्टर ने उचित मूल्य दुकानदारों की शंका समस्याओं का भी समाधान किया
कलेक्टर ने फूड इंस्पेक्टर और उचित मूल्य दुकानदारों के संचालकों ली समीक्षा बैठक

जशपुरनगर 28 अप्रैल 25 / कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में खाद्य विभाग के अधिकारियों और उचित मूल्य दुकानदारों के संचालकों की समीक्षा बैठक लेकर राशनकार्ड हितग्राहियों को समय पर हर माह राशन वितरण करने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने बैठक में निर्देश देते हुए कहा की किसी भी स्थिति में चावल के लिए मांग  पत्र प्रत्येक माह के 11 तारीख से पहले अनिवार्य रूप से अपने क्षेत्र के फूड इंस्पेक्टर के माध्यम से भेजें ताकि समय पर राशन का भंडारण कराया जा सके।
उन्होंने सभी फूड इंस्पेक्टर और उचित मूल्य दुकानदारों के संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि शासन का वित्तीय नुकसान करने वाले और राशि का गबन , चावल की हेराफेरी करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
आम नागरिकों का राशन उनको समय पर वितरण करवाना प्रशासन की प्राथमिकता की श्रेणी में हैं।
कलेक्टर ने राशन वितरण करने में क्या क्या समस्या आ रही है उसकी भी जानकारी ली और दुकानदारों की शंका और समस्याओं का समाधान भी किया गया टेक्निकल समस्या के लिए खाद्य अधिकारी को समाधान करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे राशन कार्ड हितग्राही जिन मृत्यु हो चुकी है। उनका मृत्यु प्रमाण पत्र लेकर राशन कार्ड से नाम विलोपन करवाने के निर्देश दिए हैं। और जिन हितग्राहियों का नवीनीकरण नहीं हो पाया है और ई केवाईसी नहीं हो पाया है ऐसे छूटे हुए हितग्राहियों का ई केवाईसी करने के निर्देश दिए हैं।
कुछ उचित मूल्य दुकान में टावर की , मशीन की समस्या राशन वितरण करने में मशीन की समस्या है तो उसका भी कलेक्टर ने समाधान करने के निर्देश दिए हैं।
इस अवसर पर जिला खाद्य अधिकारी आशीष कुमार चतुर्वेदी, फूड इंस्पेक्टर, और उचित मूल्य दुकान के संचालक गण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    नेशनल लोक अदालत सफल आयोजन हेतु विडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक हुई संपन्न

    जशपुरनगर 28 जुलाई 2026/’ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार दिनांक 12.09.2026 दिन शनिवार को जिला एवं तालुका स्तर पर नेशनल लोक…

    Read more

    विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर जी.एन.एम. नर्सिंग कॉलेज एवं जिला चिकित्सालय जशपुर में टीकाकरण एवं जागरूकता शिविर आयोजित

     77 हितग्राहियों को लगाया गया हेपेटाइटिस-बी वैक्सीन का प्रथम डोज, रोग के प्रकार, लक्षण एवं बचाव की दी गई विस्तृत जानकारी जशपुरनगर 28 जुलाई 2026/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends