Ro no D15139/23

बजट में शामिल निर्माण कार्यों के लिए जमीन का चिन्हांकन करने कलेक्टर दिए निर्देश

समर कैंप के लिए तैयारियां शुरू करें
कलेक्टर साप्ताहिक
समय सीमा की ली बैठक

जशपुरनगर 11 मार्च 25/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मुख्यमंत्री  जनदर्शन और कलेक्टर जनदर्शन के लंबित प्रकरणों की जानकारी ली और आवेदनों का निराकरण गंभीरता से करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि आगामी 21 से 27 मार्च को कुनकुरी विकास खंड के मयाली नेचर कैम्प में विश्व के सबसे बड़े प्राकृतिक शिवलिंग मधेश्वर पहाड़ के पास महा शिवपुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। प्रसिद्ध शिवपुराण कथा वाचक पंडित श्री प्रदीप मिश्रा कथा सुनाएंगे । कलेक्टर ने कहा कि मयाली नेचर कैम्प में काफी भीड़ होने की संभावना है। इसको देखते हुए उस स्थान में सुरक्षा और पार्किंग की सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। ताकि भीड़ को व्यवस्थित किया जा सके।
कलेक्टर ने बताया कि बजट में जिस जिस महत्वपूर्ण कार्यों के राशी स्वीकृत किया उसके लिए जमीन का चिन्हांकन और प्रस्ताव बनाकर शीघ्र भेजने के लिए कहा है। ताकि कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जा सके। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को अपने विभाग के परामर्शदात्री समिति की बैठक लेने के निर्देश दिए हैं। और कर्मचारी का समस्याओं का निदान करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि अप्रैल में जिले के साथ सभी विकास खंड में समर कैंप का आयोजन किया जाना है। कैम्प में विभिन्न खेल गतिविधियों में बच्चों को शामिल करना है। इसके लिए तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए हैं। समर कैंप में शतरंज प्रतियोगिता को भी शामिल करने के लिए कहा है। और खेल विशेषज्ञ के माध्यम से बच्चों को शतरंज सिखाने के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री प्रदीप साहू सभी एसडीएम और जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए द्वितीय काउंसलिंग 16 से 20 अगस्त तक

    विभागीय वेबसाइट पर द्वितीय काउंसलिंग के लिए चयनित छात्रों की सूची एवं काउंसलिंग की तिथि की गई है प्रदर्शित जशपुरनगर 16 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत संचालित प्रयास…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान