Ro no D15139/23

उल्लास कार्यक्रम जिला स्तरीय उन्मुखीकरण सह कार्यशाला का हुआ आयोजन

उल्लास पोर्टल में पंजीयन व प्रमाणीकरण की दी गई जानकारी

जशपुरनगर 11 मार्च 2025/ राज्य शासन के मार्गदर्शन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्री अभिषेक कुमार व उपाध्यक्ष जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला स्तर पर विगत दिवस 10 मार्च को जिला परियोजना अधिकारी, जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण श्री नरेन्द्र कुमार सिन्हा के अध्यक्षता में जिला स्तरीय उन्मुखीकरण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में 08 विकास खण्डों के प्रतिभागियों को उल्लास पोर्टल में पंजीयन व प्रमाणीकरण के लिए बताया गया साथ ही जिला परियोजना अधिकारी द्वारा 23 मार्च 2025 को होने वाले राष्ट्रव्यापी महापरीक्षा अभियान की पूर्व तैयारी एवं परीक्षा उपरांत मूल्यांकन कर परीक्षार्थी के डाटा शीट को जिला को भेजने हेतु निर्देशित किया गया।
इसी प्रकार 23 मार्च 2025 को होने वाले राष्ट्रव्यापी महापरीक्षा अभियान की तैयारी को लेकर विगत दिवस 04 मार्च 2025 को राज्य स्तरीय उन्मुखीकरण का आयोजन किया गया। इस परीक्षा में 200 घंटे में उल्लास प्रेशिका के 7 अध्याय की पढ़ाई पूरी
करने वाले जिले के सभी असाक्षर परीक्षा में सम्मिलित होंगे।
राज्य स्तरीय कार्यशाला में जशपुर जिले से जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण के जिला नोडल एवं सहायक संचालक जिला शिक्षा अधिकारी श्री देवकांत द्विवेदी एवं जिला स्त्रोत व्यक्ति श्रीमती संतोषी डनसेना एवं तकनीकि स्त्रोत व्यति श्री विमल प्रकाश साव उपस्थित हुए ।
कार्यशाला में राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र के संयुक्त निदेशक श्री अश्विनी कुमार ने उल्लास पोर्टल में पंजीयन व प्रमाणीकरण के लिए ऑनलाईन जुड़कर प्रशिक्षण प्रदान किया। यह कार्यक्रम एससीईआरटी व राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण को संचालक दिव्या उमेश मिश्रा के मार्गदर्शन में अयोजित की गई।

  • Related Posts

    कलेक्टर  रोहित व्यास ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं समयबद्ध, त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

      जशपुरनगर 18 अगस्त 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। कलेक्टर श्री व्यास ने…

    Read more

    बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारियों को मजबूत करने राज्य स्तरीय टेबल टॉप एक्सरसाइज हुई आयोजित बाढ़ आपदा प्रबंधन के लिए आए महत्वपूर्ण सुझाव

      जशपुरनगर 18 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ में बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा के दौरान प्रभावी राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने तथा विभिन्न विभागों और संबंधित एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ