Ro no D15139/23

जनता की समस्याओं के समाधान के लिए कलेक्टर जनदर्शन, अब हर सोमवार 11 बजे से हो रहा आयोजित

कलेक्टर जनदर्शन में सुनी गईं जनता की समस्याएं अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

अम्बिकापुर 11 अगस्त 2025/ जनता की मांग और शिकायतों के समाधान के लिए आज कलेक्ट्रेट कंपोजिट बिल्डिंग सभाकक्ष में कलेक्टर जनदर्शन का आयोजन हुआ। इस दौरान कलेक्टर श्री विलास भोसकर, जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

जनदर्शन के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं और मांगें सीधे कलेक्टर के समक्ष रखीं। प्राप्त आवेदनों में राजस्व संबंधी प्रकरण प्रमुख रूप से शामिल रहे, जिनमें भूमि कब्जा, नामांतरण, नक्शा, सीमांकन और बटवारे से संबंधित मुद्दे थे। इसके अलावा प्राकृतिक आपदा प्रबंधन, प्रधानमंत्री आवास योजना तथा स्कूल भवन की मरम्मत कार्यों से जुड़े आवेदन भी प्राप्त हुए।

कलेक्टर श्री भोसकर ने प्रत्येक आवेदन पर गंभीरता से विचार करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल संज्ञान लेने और निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनदर्शन में प्राप्त प्रत्येक प्रकरण की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।

गौरतलब है कि कलेक्टर जनदर्शन अब नियमित रूप से प्रत्येक सोमवार प्रातः 11 बजे से आयोजित हो रहा है। इसमें जिले का कोई भी नागरिक अपनी शिकायत, सुझाव या मांग से संबंधित आवेदन सीधे कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत कर सकेगा।

  • Related Posts

    ’’सार्वभौमिक स्वास्थ्य परीक्षण एवं डिजिटल हेल्थ प्रोफाइलिंग अभियान’’

    विशेष रूप से पिछड़ी जनजातीय समूहों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने जिले में विशेष अभियान जारी स्वास्थ्य परीक्षण के साथ सामुदायिक सहभागिता एवं जनजातीय विशेष परियोजना के समन्वित सहयोग पर…

    Read more

    कलेक्टर  अजीत वसंत ने ली स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक

    सभी पीवीटीजी परिवारों के स्वास्थ्य स्क्रीनिंग पूर्ण करने के दिए निर्देश ड्यूटी ऑवर में निजी प्रैक्टिस कर रहे चिकित्सकों के नर्सिंग होम पर कार्रवाई के निर्देश दिए डीएमएफ मद से…

    Read more

    NATIONAL

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक