Ro no D15139/23

कलेक्टर जनदर्शन : राष्ट्रीय खिलाड़ी वेंकटेश्वर साहू को मिलेगा सहयोग

*डूबान क्षेत्र के किसानों को मिलेगा खाद-बीज, जनदर्शन में मिले 82 आवेदन*

धमतरी, 14 जुलाई 2025/ कलेक्टोरेट में आज आयोजित जनदर्शन में धमतरी जिले सहित दूरदराज से आए लोगों ने कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा से मिलकर अपनी समस्या, शिकायत और मांगें रखीं। जनदर्शन में पहुंचे नगरी विकासखण्ड के ग्राम घटुला के राष्ट्रीय खिलाड़ी (पावर लिफ्टिंग) श्री वेंकटेश्वर साहू ने कलेक्टर से मिलकर बताया कि वह बीए द्वितीय वर्ष का छात्र है। वह अपने आगे की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहयोग की मांग कलेक्टर से की। कलेक्टर श्री मिश्रा ने खिलाड़ी श्री साहू को हरसंभव सहयोग दिलाने का भरोसा दिलाया। जनदर्शन में धमतरी विकासखण्ड के डूबान क्षेत्र मालगांव के किसानों ने बताया कि वे धमतरी जिले के गंगरेल डूब प्रभावित किसान हैं। उन्होंने अस्थायी पट्टा के माध्यम से धान खरीदी केन्द्र में पंजीयन कराया है, लेकिन सहकारी समिति से उन्हें खाद-बीज नहीं मिल रहा है। कलेक्टर श्री मिश्रा ने उप पंजीयन सहकारी संस्थाये को निर्देशित किया कि तत्काल इन किसानों को खाद-बीज उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। कलेक्टर जनदर्शन में आज समस्या, शिकायत और मांग संबंधी कुल 82 आवेदन प्राप्त हुए।
जनदर्शन में ग्राम पंचायत मूरा के ग्रामीणों ने कलेक्टर से अतिक्रमण हटाने की गुहार लगाई। कलेक्टर श्री मिश्रा ने संबंधित एसडीएम को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही नामदेव समाज धमतरी के अध्यक्ष श्री दिनेश नामदेव ने निजी स्कूलों द्वारा गणवेश और पुस्तकों के लिए ली जा रही अधिक राशि की शिकायत कलेक्टर से की। इस पर कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को नियमानुसार उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में आज मगरलोड के ग्राम भोथीडीह की श्रीमती अनिता बाई ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पहली किश्त की राशि मिलने के बाद शेष किश्तें नहीं मिलने के संबंध में शिकायत की। कलेक्टर श्री मिश्रा ने योजना से संबंधित अधिकारी को राशि जारी नहीं होने के कारणों का पता लगाते हुए शेष राशि जल्द से जल्द प्रदाय करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में विभिन्न पेंशन योजनाओं के तहत पेंशन दिलाने, आवास, राशनकार्ड, नाली निर्माण कराने, सड़क मरम्मत आदि से संबंधित आवेदन मिले। कलेक्टर श्री मिश्रा ने आवेदनों पर तत्काल कार्रवाई कर निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

  • Related Posts

    अकलाडोंगरी स्वास्थ्य केंद्र का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने दिए त्वरित निर्देश

    एंबुलेंस चालक की कमी दूर करने तत्काल कार्रवाई, स्थानीय युवा को अवसर धमतरी, 03 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) डुबान प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ और सुलभ बनाने…

    Read more

    कलेक्टर ने कलारबाहरा में हो रही रागी की खेती का किया निरीक्षण

    कम लागत, अधिक लाभ—रागी खेती से धमतरी के किसान सशक्त: कलेक्टर ने सराहा किसानों का नवाचार धमतरी, 03 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले में कृषि क्षेत्र में सकारात्मक एवं…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?