Ro no D15139/23

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

दायित्वों के जिम्मेदारीपूर्ण निर्वहन हेतु अधिकारी-कर्मचारियों को किया प्रेरित
नागरिकों के अपेक्षाओं पर खरा उतरने नई ऊर्जा,  उमंग से से करें कार्यः- कलेक्टर

77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज कलेक्टर   कुणाल दुदावत ने कलेक्टोरेट परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने सभी अधिकारी कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी। कलेक्टर   दुदावत ने इस मौके पर जिला कार्यालय परिसर स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना भी की। इस दौरान कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों ने देशभक्ति से संबंधित भाषण, गीत और कविता प्रस्तुत किए।
कलेक्टर श्री  दुदावत ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आज ही के दिन हमारे देश में संविधान लागू हुआ था, जिसने भारत को एक सशक्त लोकतांत्रिक राष्ट्र के रूप में स्थापित किया। कलेक्टर  दुदावत ने बताया कि हमारा संविधान अत्यंत सुदृढ़, समावेशी, न्याय, समानता एवं स्वतंत्रता के मूल सिद्धांतों पर आधारित है। उन्होंने सभी से संविधान के आदर्श मूल्यों को अपने जीवन और कार्य में अपनाने का आग्रह किया तथा कहा कि हमें नागरिकों की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए नई ऊर्जा, उत्साह और उमंग के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने प्रोत्साहित किया। सरकार और आम जनता की हमसे जो अपेक्षाएं है, उसे पूरा करने में अपनी शत प्रतिशत भागीदारी निभाएं। उन्होंने सभी अधिकारी कर्मचारियों को नई ऊर्जा, उत्साह और उमंग के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने एवं शासकीय योजनाओं का उत्कृष्ट और बेहतर तरीके से जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन कर आमजनों को लाभ पहुँचाने हेतु प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर सहायक कलेक्टर  क्षितिज गुरभेले, अपर कलेक्टर  देवेंद्र पटेल, श्री ओंकार यादव, संयुक्त कलेक्टर   माधुरी सोम ठाकुर,  डिप्टी कलेक्टर  तुला राम भारद्वाज सहित सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    जल जीवन मिशन की योजनाओं को जल्द पूर्ण करें -कलेक्टर आकाश छिकारा

    ग्रीष्मकालीन पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ करने और नल-जल योजनाओं की मरम्मत के निर्देश जगदलपुर, 12 मार्च 2026/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने बुधवार को कलेक्ट्रेट के प्रेरणा सभाकक्ष में जल जीवन मिशन की…

    Read more

    घरेलू एलपीजी के दुरुपयोग व कालाबाजारी पर जिला प्रशासन की सख्ती

     कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य विभाग ने की कार्यवाही 350 से अधिक गैस सिलेंडर जब्त रायपुर, 12 मार्च 2026। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार खाद्य विभाग रायपुर के संयुक्त…

    Read more

    NATIONAL

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक – 2026 के आने से धर्मांतरण में लगेगी रोक – अंजु गबेल घर वापसी प्रांत प्रमुख

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक – 2026 के आने से धर्मांतरण में लगेगी रोक – अंजु गबेल घर वापसी प्रांत प्रमुख

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता

    राज्यसभा चुनाव: 5वीं सीट पर शह-मात तेज, तेजस्वी से मिले AIMIM अध्यक्ष, आज एनडीए की अहम बैठक

    राज्यसभा चुनाव: 5वीं सीट पर शह-मात तेज, तेजस्वी से मिले AIMIM अध्यक्ष, आज एनडीए की अहम बैठक

    बे-मौसम की बरसात से भारी नुकसान, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

    बे-मौसम की बरसात से भारी नुकसान, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम