Ro no D15139/23

कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं अधिकारियों को शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश शिविर के माध्यम से बिजली बिल सुधार सम्बंधी आवेदनों को निराकृत करने हेतु किया निर्देशित

 कोरबा 30 मार्च 20026/कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में शहरी एवं दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। जनदर्शन में आए आमजनों ने बारी बारी से विभिन्न समस्याओं व शिकायतों के समाधान हेतु  आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर  दुदावत ने सभी आवेदन गम्भीरता से  सुने एवं त्वरित कार्रवाई करते हुए समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और पारदर्शी कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया।
कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने बिजली बिल सुधार से जुड़े आवेदनों के सम्बंध में विद्युत विभाग के अधिकारियों को राज्य शासन की नई गाइडलाइन के अनुसार जिले में सतत रूप से  विशेष शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। इन शिविरों में ग्रामीण नागरिकों से आवेदन प्राप्त कर शीघ्रता से  परीक्षण कर पात्र आवेदकों को राहत प्रदान करने निर्देशित किया। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर के सम्बंध में व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए।
जनदर्शन में आज विभिन्न समस्याओं से सम्बंधित कुल 106 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें बिजली बिल सुधार, राशन कार्ड, वृद्धा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना दिलाने,  तालाब का मरम्मत, स्वास्थ्य सहायता, पीएम किसान सम्मान निधि, पेंशन, सीमांकन और कब्जा हटाने सहित अन्य आवेदन शामिल थे। कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारी को जनदर्शन में प्राप्त आवेदन का जांच कर शीघ्र निराकृत करने के लिए कहा।
इस दौरान सहायक कलेक्टर  क्षितिज गुरभेले, सीईओ  दिनेश नाग, अपर कलेक्टर  देवेंद्र पटेल  ओंकार यादव सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
  • Related Posts

    विधायक भावना बोहरा ने रायपुर में किया पंडरिया सेवा सदन की शुरुआत, कहा यह भवन पंडरिया विधानसभा के मेरे परिवारजनों के विश्वास और सेवा का संकल्प है

    *भावना दीदी की एक और गारंटी हुई पूरी, रायपुर में पंडरिया सेवा सदन की शुरुआत से मरीजों के परिजनों को मिलेगी निःशुल्क ठहरने व भोजन की सुविधा* *अब पंडरिया विधानसभा…

    Read more

    कलेक्टर की पहल से धमतरी में हाईटेक खेती की ओर कदम ड्रोन तकनीक से किसानों को मिलेगा लाभ

    धमतरी, 02 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले में ‘सहकारिता से समृद्धि’ के उद्देश्य को धरातल पर उतारते हुए कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र में नवाचार…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त