Ro no D15139/23

जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्याएं, त्वरित राहत के दिए निर्देश धान विक्रय में आ रही समस्याओं का शीघ्र समाधान करें सुनिश्चित, किसानों को दिलाएं राहतः- कलेक्टर

सहायक कलेक्टर को स्नेह सदन का निरीक्षण कर  सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने किया निर्देशित
पीवीटीजी समुदाय के लिए आजीविका बढ़ाने बकरी प्रदान करने के दिए निर्देश
एसडीएम कटघोरा को मुआवजा भुगतान के मामले की पूर्ण जांच कर शीघ्र निराकरण के निर्देश

 
जिले के शहरी क्षेत्रों के साथ साथ दूरस्थ पहाड़ी, वनांचल क्षेत्रों से अपनी समस्याओं के समाधान की आस लेकर आए नागरिकों की परेशानियों को कलेक्टर   कुणाल दुदावत ने गंभीरता से सुना। उन्होंने प्रत्येक शिकायत को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रकरणों की जांच कर शीघ्र एवं न्यायसंगत निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में ग्रामीणजन धान विक्रय, रकबा संशोधन एवं त्रुटिपूर्ण गिरदावरी से संबंधित समस्याओं को लेकर उपस्थित हुए। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए खाद्य अधिकारी को धान उपार्जन मामलों की जांच कर वास्तविक हितग्राहियों को शीघ्र राहत देने तथा राजस्व अधिकारियों को गिरदावरी एवं रकबा प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों व ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
नगर के सर्वमंगला मंदिर समीप स्थित स्नेह सदन में निवासरत वृद्ध श्री पदुम लाल दिकसेना द्वारा संस्थान में अव्यवस्था एवं दुर्व्यवहार संबंधी शिकायत प्रस्तुत की गई। कलेक्टर ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए सहायक कलेक्टर को संस्थान का निरीक्षण कर जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही उप संचालक, समाज कल्याण विभाग को सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करते हुए परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनदर्शन में गढ़ उपरोड़ा पंचायत के ग्राम कदमझेरिया के पीवीटीजी समुदाय के पहाड़ी कोरवा वर्ग के पहारू राम, बिफईया राम और अमृत लाल सहित अन्य  ने आजीविका बढ़ाने के लिए बकरी पालन करने हेतु आवेदन किया। कलेक्टर ने इसे गंभीरता से लेते हुए पशुधन विभाग को प्रेषित कर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने और पात्र लाभार्थियों को राहत सुनिश्चित करने निर्देशित किया।

कटघोरा विकासखंड के ग्राम जवाली निवासी  लकेश्वर प्रसाद ने आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि दीपका-कटघोरा पहुंच मार्ग पर खोलार नाला के समीप उनकी खसरा नंबर 190/15 भूमि पर प्रशासन द्वारा पुल एवं सड़क का निर्माण किया गया है, लंबे समय बीत जाने के बावजूद उन्हें मुआवजा राशि प्रदान नहीं की गई है। कलेक्टर ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम कटघोरा को मामले की पूर्ण जांच कर शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।
पाली विकासखंड के ग्राम गोपालपुर निवासी   राजेन्द्र सिंह मरावी ने ग्राम अण्डीकछार स्थित अपनी नानी   दुखनी बाई की भूमि का ऑनलाइन राजस्व रिकॉर्ड दुरुस्त न होने की शिकायत की। कलेक्टर ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम पाली को जांच कर आवेदक को शीघ्र राहत प्रदान करने के निर्देश दिए।
इसी प्रकार जनदर्शन में अवैध निर्माण रोकने, अतिक्रमण हटाने,  अधिक बिजली बिल की जांच, नए आंगनबाड़ी भवन निर्माण की स्वीकृति, वनाधिकार पट्टा, सीमांकन, मजदूरी भुगतान, रोजगार और मानदेय समेत कुल 95 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर   कुणाल दुदावत ने सभी आवेदनों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित जांच कर पात्र आवेदकों को राहत देने के निर्देश दिए।

  • Related Posts

    अटल जी के संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ को दी नई पहचान, सुशासन और अंत्योदय की राह पर आगे बढ़ रहा प्रदेश : मुख्यमंत्री साय

    *   *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर किया नमन* रायपुर, 16 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!