Ro no D15139/23

कलेक्टर  मिश्रा ने जनदर्शन में सुनीं लोगों की समस्याएं अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

धमतरी, 01 अप्रैल 2026/ कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा ने आज जनदर्शन में जिले के दूर-दराज से आए लोगों की समस्याएं और शिकायतें सुनीं तथा आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण और त्वरित निराकरण के निर्देश अधिकारियों को दिए। कलेक्टोरेट में आज आयोजित जनदर्शन में ग्राम पंचायत सियादेही के ग्रामीणों ने अवैध ईंट भट्टे का संचालन रोकने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया। वहीं बोरसी के ग्रामीणों ने पेयजल व्यवस्था के लिए तीन स्थानों पर बोर खनन करने, सांस्कृतिक रंगमंच में डोम निर्माण की स्वीकृति देने, गांव के घास भूमि व पावड़ भूमि को आबादी भूमि घोषित करने की गुजारिश कलेक्टर से की। धमतरी निवासी 86 वर्षीय वृद्ध किशन यादव ने अपनी तीन नातिनों के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से छात्रवृत्ति योजना का लाभ देने संबंधी आवेदन दिया।
नगरी ब्लॉक के श्री चंदनलाल साहू ने अनियमित जमा पाबंदी योजना 2019 लागू करने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया। ग्राम दरगहन के श्री पिताम्बर ने ग्राम सलोनी एवं दरगहन में वादग्रस्त भूमि विक्रय रोकने के लिए कलेक्टर के समक्ष निवेदन किया। इसी तरह ग्राम रूद्री निवासी रामरतन सिन्हा ने शासकीय नाले पर अवैध कब्जा व अतिक्रमण हटाने के लिए विधिसम्मत कार्यवाही करने की बात कही।

  • Related Posts

    उद्योग मंत्री देवांगन के जन्मदिन पर बधाई देने कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों का उमड़ा हुजूम, जगह-जगह अभिनंदन एवं स्वागत

    *सर्वमंगला मंदिर में पूजन अर्चना कर लिया आशीर्वाद, भंडारा में शामिल हुए अधिक संख्या में क्षेत्रवासी* रायपुर 12 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कोरबा नगर विधायक और छग शासन के…

    Read more

    ग्रामीण विकास को नई रफ्तार: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने रायगढ़ में करोड़ों के कार्यों की दी सौगात

    *05 ग्रामों में सड़क, सामुदायिक भवन और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन* *“गांव चलो अभियान” के तहत जनसंवाद, समस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष जोर* रायपुर,…

    Read more

    NATIONAL

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब