Ro no D15139/23

पीएम गतिशक्ति योजना एवं छत्तीसगढ़ भंडार क्रय नियम पर कार्यशाला आयोजित

धमतरी, 01 अप्रैल 2026/ कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में पीएम गतिशक्ति योजना एवं छत्तीसगढ़ भंडार क्रय नियम विषयक एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय स्थापित करते हुए बुनियादी ढांचा विकास कार्यों को गति प्रदान करना तथा शासकीय क्रय प्रक्रियाओं में पारदर्शिता एवं दक्षता सुनिश्चित करना रहा। कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर एवं उप संचालक श्रीमती मौसमी राहा द्वारा पीएम गतिशक्ति योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय मास्टर प्लान, जीआईएस आधारित डिजिटल प्लेटफॉर्म, मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी तथा परियोजनाओं की समन्वित योजना एवं क्रियान्वयन के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

इसके साथ ही छत्तीसगढ़ भंडार क्रय नियमों के अंतर्गत शासकीय क्रय की प्रक्रियाएं, निविदा प्रबंधन, दर निर्धारण, गुणवत्ता मानक एवं ई-प्रोक्योरमेंट प्रणाली के प्रभावी उपयोग पर भी विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया गया। उन्होंने बताया कि इन नियमों के पालन से शासकीय कार्यों में पारदर्शिता, प्रतिस्पर्धा एवं गुणवत्ता सुनिश्चित होती है।

कलेक्टर महोदय ने अपने उद्बोधन में सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे पीएम गतिशक्ति पोर्टल का अधिकतम उपयोग करते हुए योजनाओं का समन्वित क्रियान्वयन सुनिश्चित करें तथा भंडार क्रय नियमों का शत-प्रतिशत पालन करें, जिससे विकास कार्यों में तेजी आए और संसाधनों का समुचित उपयोग हो सके।

कार्यशाला में जिले के विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे तथा विषय से संबंधित जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों ने इस प्रकार की कार्यशालाओं को उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी आयोजन की अपेक्षा व्यक्त की।

  • Related Posts

    पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा में गन्ना किसानों के हितों के संरक्षण, समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करने एवं गन्ना उद्योग के सुदृढ़ीकरण हेतु सदन का किया ध्यानाकर्षण

    ▪️प्रदेश में पर्यटन स्थलों व आदिवासी क्षेत्र के विकास एवं उर्वरक की उपलब्धता और किसानों के भुगतान के विषय में किया प्रश्न*   छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र के चौथे दिन पंडरिया…

    Read more

    जिले में एक दिन में आयोजित हुई100 से अधिक प्रधानमंत्री सूर्य घर सभाएं

    *- जिले में अब तक 4 हजार से अधिक हितग्राहियों के घरों में सोलर पैनल स्थापित*   *- प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की दी गई जानकारी, विशेष अभियान…

    Read more

    NATIONAL

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण