Ro no D15139/23

जिले के अंतिम छोर पर बसे मोंगरागहन पहुंचे कलेक्टर मिश्रा

स्वास्थ्य केन्द्र और आंगनबाड़ी का किया औचक निरीक्षण
आंगनबाड़ी के नन्हें-मुन्ने बच्चों के हाजिर जवाब से हुए खुश
धमतरी । धमतरी जिले के अंतिम छोर में बसे गांव मोंगरागहन पहुंचकर कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने उप स्वास्थ्य केन्द्र मोंगरागहन में ग्रामीणों को दी जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में पूछा और प्रतिदिन इलाज के लिए आने वाले मरीजों के पंजीयन की जानकारी ली और ओपीडी रजिस्टर भी जांच की। कलेक्टर श्री मिश्रा ने उपस्थित स्वास्थ्य अधिकारी से कुपोषित एवं मध्यम कुपोषित बच्चों की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने संस्थागत प्रसव के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। डॉक्टरों ने बताया कि भवन की जर्जर स्थिति होने के कारण यहां प्रसव सुविधा बंद कर दी गई है।
इस दौरान कलेक्टर श्री मिश्रा ने मोंगरागहन में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्र का भी मुआयना किया। उन्होंने नन्हें-मुन्ने बच्चों से दीवार पर लगे सब्जियों के चित्र, गिनती, अक्षरों के बारे में पूछा। बच्चों ने भी कलेक्टर को उत्साहित होकर सही-सही जवाब दिया। इस पर कलेक्टर ने काफी खुशी जाहिर की। कलेक्टर न बच्चों को दिए जाने वाले पोषण आहार के बारे में जानकारी ली और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को निर्देशित किया कि वे बच्चों को पौष्टिक और गरम पका भोजन दें, इसमें गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केन्द्र में पंजीकृत गर्भवती महिलाओं की जानकारी ली और उन्हें दिये जाने वाले सुविधाओं के बारे में भी पूछा। इसके साथ ही रेडी-टू-ईट के पैकेट्स की भी जांच की। उन्होंने निर्देशित किया कि रेडी-टू-ईट के पैकेट्स एक्सपायरी डेट के ना हों, इस बात का ध्यान रखें।

  • Related Posts

    जनदर्शन में प्राप्त आवेदन पर की गई त्वरित निराकरण

    *- श्रमिकों को किया गया 25056 रूपए का भुगतान* राजनांदगांव 06 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों पर त्वरित एवं प्रभावी…

    Read more

    सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में लगाया जा रहा एचपीवी वैक्सीन

    राजनांदगांव 06 अप्रैल 2026। एचपीवी वैक्सीन गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के बचाव के लिए जिला चिकित्सालय राजनांदगांव में प्रतिदिन एचपीवी वैक्सीनेशन किया जा रहा है। इसके साथ ही जिले के…

    Read more

    NATIONAL

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….