Ro no D15139/23

कलेक्टर मिश्रा ने समय सीमा की बैठक ली, समय पर उपस्थिति और जिम्मेदार कार्य संस्कृति पर दिया जोर

*प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना पर कार्य योजना के साथ काम करने के दिए निर्देश*

*धमतरी, 22 जुलाई 2025/– कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज कलेक्ट्रेट के सभा कक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर शासन की प्राथमिक योजनाओं व कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की गहन समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अधिकारी सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन सर्वोच्च प्राथमिकता से करें और अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहते हुए गंभीरता एवं संवेदनशीलता से कार्य करें।*
*उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि शासकीय सेवकों को कार्यालयीन समय का पालन अनिवार्य रूप से करना होगा। निर्धारित समय में कार्यालय में उपस्थित नहीं रहने वाले अधिकारी-कर्मचारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को कार्य समय में ईमानदारी व तत्परता से कार्य संपादन के निर्देश दिए।*
*बैठक में प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की भी समीक्षा की गई। कार्यपालन अभियंता (विद्युत) से योजना की अद्यतन जानकारी लेते हुए कलेक्टर ने कहा कि निजी हाउसिंग सोसायटियों से संपर्क कर योजना के प्रति जागरूकता बढ़ाई जाए तथा अधिकाधिक शिविर आयोजित किए जाएं।*
*उन्होंने कहा कि यह योजना छत्तीसगढ़ में ऊर्जा क्रांति का प्रतीक बनकर उभर रही है। राज्य सरकार की अतिरिक्त सहायता से उपभोक्ताओं को डबल सब्सिडी का लाभ मिल रहा है, जिससे सोलर पैनल लगवाना अब अधिक सुलभ और किफायती हो गया है। अतः इस योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए।
बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमति रीता यादव, सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे ।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने यह भी निर्देश दिए कि कोई भी शासकीय क्रय या कार्य वित्तीय नियमों के अंतर्गत ही संपादित किया जाए। उन्होंने जेम पोर्टल के माध्यम से खरीदी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।*
*आगामी 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित करने की योजना के तहत संबंधित विभागों को समय पर नामांकन भेजने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने पशु चिकित्सा, उद्यानिकी, स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग—को अपने क्रियाकलापों की भी जानकारी ली।*

  • Related Posts

    कलेक्टर की पहल से धमतरी में हाईटेक खेती की ओर कदम ड्रोन तकनीक से किसानों को मिलेगा लाभ

    धमतरी, 02 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले में ‘सहकारिता से समृद्धि’ के उद्देश्य को धरातल पर उतारते हुए कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र में नवाचार…

    Read more

    कर्मयोगी भारत अंतर्गत साधना सप्ताह की शुरुआत, सेवा गुणवत्ता और कार्यशैली सुधार पर जोर

        धमतरी, 02 अप्रैल 2026/ कर्मयोगी भारत पहल के अंतर्गत जिले में 2 अप्रैल से 8 अप्रैल 2026 तक “साधना सप्ताह” का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर श्री…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त