Ro no D15139/23

नक्शा-बटांकन, स्वामित्व योजना व डिजिटल कार्यों की प्रगति पर कलेक्टर की सख्ती : पटवारियों की कार्यशैली की समीक्षा

धमतरी, 22 जुलाई 2025/ कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज नारायण राव मेघावाले कन्या महाविद्यालय के सभाकक्ष में जिले के पटवारियों की कार्यप्रगति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उन्होंने नक्शा-बटांकन, सीमांकन, डिजिटल हस्ताक्षर, आधार सीडिंग एवं स्वामित्व योजना जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने पर विशेष जोर दिया। बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा देवहारी, एसडीएम सुश्री प्रीती दुर्गम, श्री नभसिंह कोसले, जनपद पंचायतों के सीईओ, आरआई एवं पीठासीन अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने समीक्षा बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए कि हर दो माह में प्रगति की समीक्षा की जाएगी। जिन पटवारियों ने अब तक नक्शा-बटांकन, डिजिटल हस्ताक्षर एवं अन्य कार्य पूर्ण नहीं किए हैं, वे निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण करें। जनता से संबंधित राजस्व प्रकरणों का समयबद्ध और पारदर्शी निपटारा किया जाए। शिकायत मिलने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने उन पटवारियों प्रशंसा की जिन्होंने अपने कार्यक्षेत्र में सभी नक़्शा-बटांकन, डिजिटल और तकनीकी कार्यों को सफलतापूर्वक पूर्ण किया है। कलेक्टर ने शेष पटवारियों से भी इसी तरह की सक्रियता और प्रतिबद्धता की अपेक्षा जताई। उन्होंने कहा, “आपका कार्य ही हमारे जिले की पहचान बनाता है। उच्चस्तरीय समीक्षा में जिले का प्रदर्शन आपके काम से ही आंका जाता है। ऐसे में सभी पटवारी अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें।” बैठक में राजस्व निरीक्षक श्री दीपचंद भारती ने पावर प्वाईंट प्रजेंटेशन के जरिए पटवारियों के कामकाज की जानकारी प्रस्तुत की।
इस अवसर पर उन्होंने स्वामित्व योजना के अंतर्गत संपत्ति कार्ड वितरण एवं ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल राजस्व सेवाओं की स्थिति पर भी अधिकारियों से जानकारी ली।

  • Related Posts

    गैंगरेल में जुटे 200 से अधिक स्टार्टअप फाउंडर्स और उद्यमी

    उद्यमिता, नवाचार और नेटवर्किंग पर हुआ सार्थक मंथन कलेक्टर बोले जिले में उद्यमिता के अनुकूल वातावरण तैयार   धमतरी, 16 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में स्टार्टअप और उद्यमिता के वातावरण को…

    Read more

    ग्रामीण प्रशासन में नई ऊर्जा और नई कार्यशैली का संचार, 61 ग्राम पंचायत सचिवों के मूल प्रभार में बदलाव

    10 वर्षों से अधिक समय से एक ही पंचायत में पदस्थ सचिवों के प्रभार बदले, पारदर्शिता, जवाबदेही और कार्यकुशलता को मिलेगा बढ़ावा   धमतरी, 15 अगस्त 2026। जिले के ग्रामीण…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!