
कलेक्टर जनदर्शन के दौरान आज चार दिव्यांगजन द्वारा सहायक उपकरण एवं पेंशन हेतु आवेदन प्रस्तुत किए गए थे, जिन पर तत्काल संज्ञान लेते हुए कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए गए। इनमें जनपद नरहरपुर के ग्राम मानिकपुर निवासी थानोबाई को व्हीलचेयर, चारामा अंतर्गत ग्राम लीलेझर निवासी ग्वालाराम को बैसाखी तथा जनपद पंचायत नरहरपुर के निवासी संतोषी को श्रवण यंत्र प्रदान किया गया। सभी दिव्यांगजनों ने अपनी समस्याओं का त्वरित निराकरण होने पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओं हरेश मण्डावी सहित समाज कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।









