Ro no D15139/23

सेवानिवृत्त हुए 25 शासकीय सेवकों को कलेक्टर ने प्रदाय किया पेंशन प्राधिकार पत्र

जगदलपुर 30 जून 2025/ कलेक्टोरेट के आस्था कक्ष में सोमवार को आयोजित समारोह के अवसर पर जून माह में सेवानिवृत्त हुए 25 शासकीय सेवकों को कलेक्टर श्री हरिस एस ने पुष्पगुच्छ भेंट करने सहित शॉल-श्रीफल देकर सम्मानित किया और पेंशन प्राधिकार पत्र प्रदान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि शासन की पहल से प्रत्येक माह सेवानिवृत्त हो रहे जिले के शासकीय सेवकों को उनकी शासकीय सेवा काल के अंतिम कार्य दिवस के समय पर ही पीपीओ जारी करने का सार्थक प्रयास लगातार किया जा रहा है। साथ ही सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को तत्काल जीपीएफ प्राधिकार पत्र भी प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है। कलेक्टर श्री हरिस ने शासकीय सेवा के लिए शासन की ओर से धन्यवाद देते हुए कहा कि पेंशन के लिए किसी प्रकार की दिक्कत होने पर कार्यालय में आकर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने पेंशन और अन्य स्वत्वों के भुगतान का समय पर निराकरण के लिए कोषालय और कोष-लेखा एवं पेंशन कार्यालय द्वारा कार्य करने के लिए बधाई दी। इस मौके पर उन्होंने सेवानिवृत्त हो रहे शासकीय सेवकों की स्वस्थ और सुखमय एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

इस अवसर पर वरिष्ठ कोषालय अधिकारी श्री संजय सोनवानी ने बताया कि अप्रैल माह में सेवानिवृत्त 25 शासकीय सेवकों को पेंशन प्राधिकार पत्र जारी की गई है। वहीं 09 सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को जीपीएफ प्राधिकार पत्र प्रदान किया गया है। इस अवसर पर सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों ने भी अपने अनुभव को साझा कर शासन-प्रशासन के द्वारा सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों के लिए सम्मान कार्यक्रम आयोजन को सराहनीय पहल निरूपित करते हुए आभार व्यक्त किए। कार्यक्रम में कोष-लेखा एवं पेंशन कार्यालय के डिप्टी डायरेक्टर भारती कोर्राम कश्यप तथा जिला कोषालय के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    बस्तर क्रिएटर हब स्टूडियो का उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया शुभारंभ

    जगदलपुर, 15 अगस्त 2026/ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने जगदलपुर स्थित लाला जगदलपुरी ग्रंथालय परिसर में स्थापित बस्तर क्रिएटर हब स्टूडियो का शुभारंभ किया। आधुनिक तकनीकों…

    Read more

    कलेक्टर  आकाश छिकारा ने जिला कार्यालय में किया ध्वजारोहण

    जगदलपुर 15 अगस्त 2026/स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला कलेक्टोरेट जगदलपुर ’’सेवा-सदन’’ परिसर में कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने ध्वजारोहण किया। इसके उपरांत जिला कार्यालय परिसर में स्थित छत्तीसगढ़ महतारी…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!