Ro no D15139/23

जिले के सेजेस में शिक्षकीय एवं गैर शिक्षकीय पदों पर संविदा नियुक्ति हेतु दावा-आपत्ति निराकरण सूची जारी

जगदलपुर 30 जून 2025/ राज्य शासन के निर्देश के अनुपालन में बस्तर जिले में संचालित स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जगदलपुर एवं स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बस्तर, तोकापाल, दरभा, करपावण्ड, किलेपाल, लोहण्डीगुड़ा, धरमपुरा, नानगुर, बकावण्ड, भानपुरी, माड़पाल, बास्तानार, करीतगांव, बड़ेचकवा, अलनार, करंजी एवं मांझीगुड़ा चिंगपाल के लिए शिक्षकीय एवं गैर शिक्षकीय रिक्त एवं बैकलाग पदों पर संविदा नियुक्ति किये जाने हेतु कार्यालय कलेक्टर (शिक्षा विभाग) जिला बस्तर जगदलपुर के द्वारा 28 मार्च 2025 को जारी विज्ञापन में निहित शर्तों के अन्तर्गत निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये थे। कार्यालय कलेक्टर एवं अध्यक्ष उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय संचालन प्रबंधन समिति जिला-बस्तर जगदलपुर की 07 अप्रैल 2025 को जारी प्रेस विज्ञप्ति द्वारा सेजेस किलेपाल विकासखण्ड बास्तानार हेतु विज्ञापित संविदा प्रयोगशाला सहायक के एक पद (अनारक्षित) एवं दो पद (अजजा) इस प्रकार कुल 03 रिक्त पदों को विलोपित किया गया था। अभ्यर्थियों से पृथक-पृथक स्कूल के नाम से भी आवेदन प्राप्त हुये थे। इन आवेदनों की मर्जिंग उपरांत कुल प्राप्त आवेदनों की विषयवार सूची दावा-आपत्ति हेतु जारी किया गया था, जिसमें आवेदनों के सत्यापन पश्चात् अभ्यर्थियों की विभिन्न विषयवार 2504 पात्र एवं 2276 अपात्र सूची जारी कर 27 मई 2025 को सायंकाल 05.30 बजे तक दावा-आपत्ति आमंत्रित किया गया था।

जिला शिक्षा अधिकारी श्री बीआर बघेल ने इस सम्बंध में बताया कि उक्त निर्धारित तिथि एवं समय तक अभ्यर्थियों द्वारा प्राप्त दावा-आपत्तियों का समिति द्वारा निराकरण किए जाने के उपरांत दावा-आपत्ति निराकरण सूची जारी किया गया है, जिसे बस्तर जिले की अधिकारिक वेबसाईट इंेजंतण्हवअण्पद पर देखी जा सकती है।

  • Related Posts

    पुनर्वास से आत्मनिर्भरता की ओर बीजापुर के पुर्नवासितों ने जाना बस्तर का इतिहास और संस्कृति

      जगदलपुर, 20 जुलाई 2026/ बीजापुर जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से लौटकर समाज की मुख्यधारा में शामिल हुए तथा वर्तमान में नुआ बाट पुनर्वास केंद्र में निवासरत पुर्नवासितों के लिए…

    Read more

    सेवा सेतु पोर्टल की नवीन ई-सेवाओं हेतु अधिकारियों-कर्मचारियों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित

      जगदलपुर, 20 जुलाई 2026/ नागरिकों को शासकीय सेवाओं का त्वरित, पारदर्शी और समयबद्ध लाभ पहुँचाने के उद्देश्य से जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन रविवार को किया गया। कलेक्टोरेट स्थित…

    Read more

    NATIONAL

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच