Ro no D15139/23

कलेक्टर ने जनदर्शन में पहुची दिव्यांग कुमारी वेदिका को प्रदान किया व्हील चेयर

राजनांदगांव 09 अप्रैल 2025। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने साप्ताहिक जनदर्शन में पहुंची छुरिया विकासखंड के ग्राम दामाबंजारी की दिव्यांग कुमारी वेदिका मेश्राम के आवेदन पर संवेदनशीलतापूर्वक तत्काल व्हील चेयर प्रदान किया। उल्लेखनीय है कि ग्राम दामाबंजारी निवासी 9 वर्षीय दिव्यांग कुमारी वेदिका मेश्राम अपनी मां के साथ जनदर्शन में व्हील चेयर की मांग को लेकर आवेदन करने जनदर्शन में पहुंची थी। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने प्राप्त आवेदन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए समाज कल्याण विभाग की ओर से व्हील चेयर उपलब्ध कराया गया। जिला कार्यालय में कलेक्टर साप्ताहिक जनदर्शन का आयोजन प्रति मंगलवार को किया जाता है। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार जनदर्शन में समस्या एवं शिकायतों से संबंधित प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। इस अवसर पर वनमंडलाधिकारी श्री आयुष जैन, सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, उप संचालक समाज कल्याण श्री बीएल ठाकुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    हर घर तिरंगा, वंदे मातरम् की थीम पर कलेक्टोरेट में विशेष फोटो प्रदर्शनी का आयोजन

    *- जनसंपर्क विभाग की फोटो प्रदर्शनी में वन्देमातरम् एवं राष्ट्र ध्वज तिरंगे के गौरवशाली इतिहास एवं विकास को जानने का मिला अवसर*   *- हर घर तिरंगा अभियान तथा वंदेमातरम्…

    Read more

    रामनगर वार्ड क्रमांक 8 तथा ग्राम पंचायत बछेराभाठा एवं पैरीटोला में मोबाईल कैम्प का आयोजन

    मोबाईल कैम्पों के माध्यम से श्रमिक पंजीयन के लिए किए जा रहे आवेदन*   *- श्रमिकों को दी जा रही शासन की योजनाओं की जानकारी*   राजनांदगांव 21 अगस्त 2026।…

    Read more

    NATIONAL

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल