Ro no D15139/23

कलेक्टर ने रामगढ़ स्थित श्री राम जानकी मंदिर पहुंचकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

आमजनों की सुविधा हेतु मंदिर जीर्णोद्धार, सीढ़ी मरम्मत, रेलिंग सहित अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त करने दिए निर्देश

अम्बिकापुर 27 मई 2025/  
कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने मंगलवार को डीएफओ श्री अभिषेक जोगावत के साथ उदयपुर के रामगढ़ स्थित श्री राम जानकी मंदिर का जायजा लिया। वे जिला अधिकारियों के साथ मंदिर तक बनी लगभग 600 सीढ़ियां चढ़कर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मंदिर तक सीढ़ी मरम्मत, मंदिर जीर्णोद्धार,  रिटर्निंग वॉल, रेलिंग, पगोड़ा, शेड, साइनेज बोर्ड, कुर्सी आदि निर्माण हेतु कार्ययोजना बनाने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया।
उन्होंने मंदिर स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में ग्राम पूटा के सरपंच से जानकारी ली। कलेक्टर श्री भोसकर ने पुजारियों एवं स्थानीय जनों से चर्चा कर उनकी मांगों के सम्बन्ध में पूछा। बताया गया कि स्थल में लाइट की सुविधा नहीं है वहीं पेयजल की भी समस्या है। कलेक्टर श्री भोसकर ने लोगों को आश्वासन दिया कि सभी मांगें जल्द पूरी हो जाएंगी। रोशनी हेतु सोलर लाइट की व्यवस्था की जाएगी, वहीं पेयजल हेतु भी कार्ययोजना तैयार की जाएगी। इस दौरान एसडीएम उदयपुर श्री  श्री बनसिंह नेताम सहित जिला स्तरीय अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    जीपीएफ प्रकरणों के निराकरण हेतु 19 से 21 अगस्त तक विशेष शिविर का होगा आयोजन

    अम्बिकापुर 16 अगस्त 2026/   वरिष्ठ कोषालय अधिकारी ने बताया कि सामान्य भविष्य निधि (जी.पी.एफ.) अभिदाताओं के गुमशुदा कटौत्रे, ऋणात्मक शेष, full want/part want/missing credit प्रकरणों के निराकरण हेतु महालेखाकार (लेखा…

    Read more

    आपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र 0.4 अभियान के तहत सरगुजा की महिलाओं ने सैनिक भाइयों के लिए भेजा रक्षा सूत्र

    सीमा पर तैनात जवानों तक पहुंचेगा छत्तीसगढ़ की बहनों का स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद- महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े   अम्बिकापुर 16 अगस्त 2026/ रक्षाबंधन के पावन…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!