Ro no D15139/23

निर्माणाधीन औद्योगिक पार्क पहुंचे कलेक्टर, काम तेज करने दिए निर्देश

पानी, बिजली और सड़क का काम प्राथमिकता से पूरा करने कहा
धमतरी । कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने आज सुबह जी-जामगांव में विकसित हो रहे औद्योगिक पार्क क्षेत्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने इस क्षेत्र में विकसित की जा रही सुविधाओं की जानकारी अधिकारियों से ली। कलेक्टर ने इस औद्योगिक पार्क में चल रहे निर्माण कार्यों को तेज करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने औद्योगिक पार्क में काम करने वाले श्रमिकों की संख्या बढ़ाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने औद्योगिक पार्क क्षेत्र में सड़क बनाने का काम पूरी गुणवत्ता से करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को सड़क के काम में कोताही बरतने पर कड़ी कार्रवाई और लागत राशि वसूलने की भी सख्त हिदायत दी। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय राजमार्ग के पास जी-जामगांव में लगभग 10 हेक्टेयर शासकीय भूमि पर सामान्य औद्योगिक क्षेत्र विकास का कार्य तेजी से किया जा रहा है। राज्य सरकार की औद्योगिक नीति के प्रावधानों के अनुसार इस क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के उद्योगों को स्थापित करने के लिए छूट एवं अनुदान आदि सभी सुविधायें उपलब्ध कराई जाएंगी। औद्योगिक क्षेत्र में उद्यमियों को आवश्यकता अनुसार अलग-अलग आकार के 40 भूखण्ड उपलब्ध कराए जाएंगे।
कलेक्टर ने औद्योगिक क्षेत्र में पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने पानी की उपलब्धता और नाली निर्माण का काम तेजी से करने को कहा। कलेक्टर ने परिसर में निर्माणाधीन पानी टंकी के काम का भी निरीक्षण किया। उन्होंने इस काम को भी निर्धारित मापदण्डों के अनुसार पूरा करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने पूरे परिसर में उद्योगों की जरूरतों के अनुसार बिजली की भी व्यवस्था निर्धारित समयावधि में करने के निर्देश दिए। उन्होंने पर्याप्त क्षमता के ट्रांसफार्मर लगाने, स्ट्रीट लाईट आदि के लिए भी अभी से प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। श्री मिश्रा ने औद्योगिक क्षेत्र में भूमि समतलीकरण करते समय पानी निकासी की उचित व्यवस्था पर भी फोकस करने को कहा। उन्होंने निर्देशित किया कि भूमि समतलीकरण के उपरांत परिसर में कहीं भी जल भराव की स्थिति नहीं होनी चाहिए। समुचित जल निकासी की व्यवस्था से ही औद्योगिक क्षेत्र में विकास के कामों के साथ-साथ उद्योगों की स्थापना के लिए भी माहौल बनेगा।

  • Related Posts

    जल संरक्षण का कोरिया मॉडल बना राष्ट्रीय उदाहरण- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की सराहना

    जल संरक्षण का कोरिया मॉडल बना राष्ट्रीय उदाहरण- प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने की सराहना *कोरिया मॉडल की देशभर में गुंज- प्रधानमंत्री ने बताया जनभागीदारी आधारित जल संरक्षण का प्रेरक…

    Read more

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026* 86 किलोग्राम भारोत्तोलन में महाराष्ट्र की साक्षी बुरकुले ने जीता स्वर्ण*

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026* 86 किलोग्राम भारोत्तोलन में महाराष्ट्र की साक्षी बुरकुले ने जीता स्वर्ण* 0 छत्तीसगढ़ की रिशिका कश्यप ने रजत *असम की बिटुपुना देओरी को कांस्य; रोमांचक…

    Read more

    NATIONAL

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….