Ro no D15139/23

सी-मार्ट के उत्पादों की ब्रॉडिंग-मार्केटिंग पर जोर

कलेक्टर मिश्रा ने किया हाईवे सी-मार्ट का अवलोकन
महिला समूह से ली जानकारी, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
धमतरी । धमतरी जिले में संचालित सी-मार्ट स्टोरों में उपलब्ध स्थानीय उत्पादों की पैकेजिंग, ब्रॉंडिंग और मार्केटिंग में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद जगी है। इससे सी-मार्ट संचालित करने वाले महिला स्व सहायता समूहों के साथ-साथ स्थानीय उत्पाद बनाने वाले लोगों को भी आगे चलकर अच्छा फायदा हो सकेगा। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित हाईवे सी-मार्ट का आकस्मिक अवलोकन किया। उन्होंने सी-मार्ट को संचालित करने वाली महिलाओं से चर्चा की और उनसे सी-मार्ट संचालन की विस्तृत जानकारी ली। कलेक्टर ने सी-मार्ट में उपलब्ध स्थानीय उत्पादों की जानकारी ली और उत्पादों को बनाने से लेकर सी-मार्ट तक लाने तक में होने वाले खर्चे और लागत के बारे में भी पूछा। कलेक्टर श्री मिश्रा ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित इस सी-मार्ट को आधुनिक तरीके से संचालित करने के लिए विस्तृत कार्ययोजना बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने जिले के सभी सी-मार्टों में मिलने वाले उत्पादों की पैकेजिंग आकर्षक तरीके से करने और उनकी ब्रॉडिंग-प्रचार-प्रसार आदि करने पर भी जोर दिया।
कलेक्टर ने स्थानीय स्तर पर बुनकरों, शिल्पियों, कुम्हारों, महिला स्व सहायता समूहों द्वारा बनाए जा रहे उत्पादों की मार्केंटिंग पर भी जोर देते हुए इनके बारे में अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होंने इन उत्पादों की गुणवत्ता बनाए रखने के साथ-साथ उत्पादों के उपयोग और उनसे होने वाले फायदों के बारे में भी लोगों को बताने के निर्देश दिए। सी-मार्ट में प्राकृतिक रूप से वनांचलों के उत्पादों के साथ-साथ मिलेट्स, कोदो-कुटकी, रागी, सांवा आदि की उपलब्धता पर्याप्त मात्रा में सुनिश्चित करने के निर्देश भी कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए। उन्होंने हाईवे पर आने-जाने वाले लोगों को जानकारी देने और लोगों की आवाजाही बढाने़ के लिए सी-मार्ट को दूर से ही प्रदर्शित कर सकने वाले साईन बोर्ड लगाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

  • Related Posts

    शासकीय पॉलीटेक्निक जशपुर में प्रवेश की अंतिम तिथि 11 अगस्त तक

    जशपुरनगर 02 अगस्त 2026/ सत्र 2026-27 में छ.ग. राज्य की पॉलीटेक्निक संस्थाओं के डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन काउंसलिंग की पंजीयन प्रक्रिया प्रारंभ हो रही है। CGIT, Jashpur…

    Read more

    देशभर के 25 हजार केंद्रों से एक करोड़ से अधिक युवाओं ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प

    प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया श्नशा मुक्त युवा दृ विकसित भारत संकल्प अभियानश् का शुभारंभ जशपुरनगर 02 अगस्त 2026/भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत मेरा…

    Read more

    NATIONAL

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन