Ro no D15139/23

डूबान क्षेत्र के लोगां का हाल जानने पहुंचे कलेक्टर

ग्रामीणों से की रू-ब-रू चर्चा, गांव की समस्याओं की ली जानकारी
धमतरी । धमतरी जिले के अंतिम छोर में बसे गांव के ग्रामीणों का हाल जानने आज कलेक्टर श्री मिश्रा मोंगरागहन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गांव के सरपंच, जनप्रतिनिधि और ग्रामीणों से रू-ब-रू चर्चा कर उनकी समस्याओं को करीब से जाना। गांव के सरपंच शैलेष नाग एवं ग्रामीणों ने बताया कि गांव को दूसरे गांवों से जोड़ने वाला एक मात्र पुल पूरी तरह से टूट चुका है, जिसके कारण बारिश के दिनों में गांव का अन्य गांवों से संपर्क टूट जाता है। वहीं बच्चो को स्कूल जाने में भी दिक्कत होने की बात कही। वहीं ग्रामीणों ने बारगरी से हल्बा तक जाने वाली सड़क पूरी तरह खराब होने की भी जानकारी दी। साथ ही ग्रामीणों ने गांव में जंगली जानवरों के आने की भी बात कही। ग्रामीणां ने यह भी जानकारी दी की गांव में सोरम से बिजली से आती है, जिसके कारण उन्हें कनेक्शन लेने में परेशानी होती है। कलेक्टर श्री मिश्रा ने ग्रामीणों की बात को संवेदनशीलता के साथ सुना और पुल निर्माण एवं सड़क को बारिश के पूर्व मरम्मत करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। कलेक्टर ने ग्र्रामीणों से गांव में पेयजल व्यवस्था एवं वाटर लेवल की भी जानकारी ली ग्रामीणों ने बताया कि वर्तमान में वाटर लेवल सही है और गांव में पानी की समस्या नहीं है। उन्होने आजीविका हेतु किये जाने वाले कार्य, तेन्दूपत्ता संग्रहण एवं महुआ बिनाई की भी जानकारी ली।

  • Related Posts

    जनदर्शन में प्राप्त आवेदन पर की गई त्वरित निराकरण

    *- श्रमिकों को किया गया 25056 रूपए का भुगतान* राजनांदगांव 06 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों पर त्वरित एवं प्रभावी…

    Read more

    सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में लगाया जा रहा एचपीवी वैक्सीन

    राजनांदगांव 06 अप्रैल 2026। एचपीवी वैक्सीन गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के बचाव के लिए जिला चिकित्सालय राजनांदगांव में प्रतिदिन एचपीवी वैक्सीनेशन किया जा रहा है। इसके साथ ही जिले के…

    Read more

    NATIONAL

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….