Ro no D15139/23

कलेक्टर ने की प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की समीक्षा

*बैंक किसी भी हाल में इससे जुडे प्रकरणों में कोताही ना बरतें: डॉ गौरव सिंह*

 

*सीएसपीडीसीएल, बैंक और वेंडर्स को दिए आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश*

रायपुर 09 अक्टूबर 2025/ कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने कलेक्टोरेट स्थित रेडक्रॉस सभाकक्ष में सीएसपीडीसीएल, बैंक अधिकारियों एवं वेंडर्स की बैठक लेकर पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टर ने कहा कि पीएम सूर्यघर योजना प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना है। इसे प्राथमिकता से लेते हुए क्रियान्वित करें और आम नागरिकों को इसका लाभ लेने के लिए प्रेरित करें।

सीएसपीडीसीएल, बैंक और संबंधित वेंडर समन्वय बनाकर कार्य करें। ताकि आम नागरिकों को निर्बाध रूप से लाभ मिले। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को लक्ष्य की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन, एलडीएम श्री मोहम्मद मोफीज उपस्थित थे।

कलेक्टर ने कहा कि सभी बैंक यह ध्यान रखें कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से संबंधित प्रकरणों को गंभीरता से लें। इनसे जुड़े हितग्राहिओं का पूर्ण रूप से सहयोग करें। उन्हें किसी प्रकार से भ्रमित न करें। छोटे-छोटे तकनीकी कारणों से रिजेक्ट न किया जाए और जो प्रकरण रिजेक्ट किए गए हैं उनकी पुनः समीक्षा करें और प्रयास करें कि उन्हें स्वीकृत कर योजना का लाभ दिया जाए। कलेक्टर डॉ सिंह ने एलडीएम को असहयोग करने वाले बैंको को पत्र लिखने और आरबीआई को भी इस संबंध में सूचना देने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने बिजली विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि ये जनता से जुड़ी महत्वपूर्ण योजना है, इसका शत् प्रतिशत लक्ष्य पूरा करना सुनिश्चित करें। इससे जुड़ी प्रक्रियों को जल्द पूरा करें।

  • Related Posts

    हथियार छोड़ शिक्षा की राह पर बढ़ रहे पुनर्वासित युवा, उल्लास महापरीक्षा में 28 युवा हुए शामिल

    *जेल बंदियों सहित 25 हजार से अधिक परीक्षार्थी बस्तर में उल्लास महापरीक्षा में लिया भाग* रायपुर, 23 मार्च 2026(IMNB NEWS AGENCY) बस्तर जिले में शिक्षा और ज्ञान की नई अलख…

    Read more

    गरियाबंद: प्रकृति, आस्था और रोमांच का जीवंत अनुभव भूतेश्वरनाथ से जतमई-घटारानी तक हर कदम पर अद्भुत एहसास

    रायपुर, 23 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ का गरियाबंद जिला केवल एक पर्यटन स्थल नहीं, बल्कि प्रकृति, आध्यात्मिकता और रोमांच का जीवंत अनुभव है। यहां की हरियाली, झरनों की…

    Read more

    NATIONAL

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए