Ro no D15139/23

कलेक्टर ने जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

राजनांदगांव 15 जनवरी 2025। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने मेसर्स घनश्याम सिंह राजपूत को पाईप क्रय करने हेतु अर्थदण्ड सहित समयावृद्धि प्रदान की गई एवं कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये गये। इसके अलावा जल जीवन मिशन अंतर्गत स्वीकृत सभी कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने निर्देशित किया गया। उन्होंने कार्य में रूचि नहीं लेने वाले एजेंसियों के विरूद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में कार्य अधूरा छोडऩे वाले ठेकेदार मेसर्स प्रदीप कुमार सिन्हा एवं मेसर्स श्रीराम कंस्ट्रक्शन एण्ड सप्लाईस के कार्य अनुबंध को समिति द्वारा निरस्त किया गया। बैठक में बताया गया कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी 2025 को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में जल जीवन मिशन अंतर्गत राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम ढोडिय़ा की जल बहिनी श्रीमती खिलेश्वरी साहू को शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। इस उपलब्धि के लिए कलेक्टर ने श्रीमती खिलेश्वरी साहू को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने आगामी ग्रीष्म ऋतु में जिले के सभी गांव में पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कृषि सिंचाई हेतु पावर पंप संचालित होने से भू-जलस्तर में गिरावट हो जाती है। उन्होंने आवश्यकता पडऩे पर एक्स्ट्रा डिपवेल सिलेंडर एवं हाइड्रो फैक्चरिंग किये जाने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाली पेयजल समस्याओं का समय पर निराकरण के लिए सभी जनपद कार्यालयों में शिकायत रजिस्टर रखने कहा। केन्द्रीय भण्डार गृह में हैंडपंप संधारण हेतु आवश्यक सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देशित किया गया। उन्होंने पेयजल समस्या वाले ग्रामों को विशेष ध्यान में रखते हुए ग्रामीणों को पेयजल संरक्षण के लिए जागरूक कर सोकपीट गड्ढे एवं वाटर रिचार्जिंग हेतु विशेष कार्ययोजना तैयार करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, प्रशिक्षु आईपीएस श्री इशु अग्रवाल, कार्यपालन अभियंता एवं सदस्य सचिव श्री समीर शर्मा सहित जिला अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    मोबाईल कैम्पों के माध्यम से श्रमिक पंजीयन के लिए किए जा रहे आवेदन

    – श्रमिकों को दी जा रही शासन की योजनाओं की जानकारी*   राजनांदगांव 20 अगस्त 2026। श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिए एसओपी अंतर्गत जिले के…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति का किया अवलोकन

    राजनांदगांव 20 अगस्त 2026। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने ग्राम पंचायत पार्रीखुर्द का भ्रमण कर प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत स्थापित किए…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ