Ro no D15139/23

कलेक्टर रोहित व्यास ने कृषि विभाग की ली समीक्षा बैठक केसीसी के माध्यम से  धान के अलावा अन्य फसलों में लोन लेने के लिए  प्रोत्साहित करने को कहा

जशपुरनगर, 23 अप्रैल 2025/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कृषि विभाग की बैठक लेकर विभागीय कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों को किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से धान के अलावा अन्य फसलों में लोन लेने के लिए किसानों को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने निजी मछली पालन करने वालों की जानकारी मांगी और कृषि विकास विस्तार अधिकारी एवं पटवारी को मौके पर जाकर जिस डबरी या तालाब में मछली पालन हो रहा है उस जगह का गिरदावरी कराकर रिकॉर्ड में दर्ज कराने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि फर्जी गिरदावरी करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने जिले में दूध उत्पादन की स्थिति, मिलेट फसलों की जानकारी, नेशनल बैम्बू मिशन के तहत किए जा रहे कार्यों की भी जानकारी ली।  और निर्धारित लक्ष्य को ध्यान में रखकर कार्य करने हेतु निर्देशित किया।
उन्होंने वाटरशेड का कार्य बरसात से पहले  पूरा करने को कहा। इसके साथ हार्टिकल्चर फसलों का भी फसल बीमा बढ़ाने के निर्देश दिया। कलेक्टर ने पशुओं के कृत्रिम गर्भाधान और वैक्सीनेशन की प्रक्रिया को तेज करने को कहा। इस अवसर पर कृषि विभाग के उप संचालक श्री एम. आर. भगत, नोडल अधिकारी अपेक्स बैंक श्री अबुल कलाम आजाद, जिला विपणन अधिकारी श्री अजय ठाकुर, सहायक पंजीयक सहकारिता श्री अनिल कुमार तिर्की सहित अन्य विभागीय  अधिकारी मौजूद थे।

  • Related Posts

    इन्दिरा चौक से विभिन्न प्रमुख मार्गों के उन्नयन एवं मजबूतीकरण कार्य का तकनीकी स्वीकृत हेतु उच्च कार्यालय प्रेषित

    स्वीकृत प्राप्त होते ही किया जाएगा कार्य प्रारंभ जशपुरनगर 29 मार्च 2026/ विकासखंड पत्थलगांव के इन्दिरा चौक से जशपुर रोड लंबाई 2.00 कि.मी., इन्दिरा चौक से अम्बिकापुर रोड लंबाई 1.50 कि.मी.…

    Read more

    मुख्यमंत्री ने नगर पालिका के डिजिटल डोर सुविधा का किया शुभारंभ

    जशपुर के आम नागरिक क्यूं आर कोड के माध्यम से घर बैठे जल कर संपत्ति कर दुकान कर का भुगतान कर सकेंगे एचडीएफसी बैंक ने क्यूं आर कोड बनाकर नगर…

    Read more

    NATIONAL

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….