Ro no D15139/23

कलेक्टर रोहित व्यास ने जल संसाधन विभाग की ली समीक्षा बैठक निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश

कलेक्टर  रोहित व्यास ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जल संसाधन विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने अधिकारियों से प्रगतिरत, स्वीकृत और अपूर्ण कार्यों की विस्तार से जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरा करें।
बैठक में कलेक्टर ने सिंचाई योजनाओं के तहत बन रहे एनीकट, स्टॉप डेम, जलाशय, नहर निर्माण सहित अन्य संरचनाओं की प्रगति और वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से किसानों को उनके फसलों के लिए आवश्यक सिंचाई सुविधा प्राप्त होती है, जिससे कृषि उत्पादन में वृद्धि होती है।
कलेक्टर  व्यास ने यह भी कहा कि इन योजनाओं के माध्यम से भू-जल स्तर में सुधार आता है, जिससे गर्मी के मौसम में पेयजल की समस्या में भी काफी हद तक राहत मिलती है। उन्होंने अधिकारियों को नियमित रूप से क्षेत्र का दौरा करने के निर्देश दिए ताकि कार्यों की वास्तविक प्रगति का अवलोकन हो सके और निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके। बैठक में डिप्टी कलेक्टर श्री हरिओम द्विवेदी, कार्यपालन अभियंता  विनोद भगत सहित जल संसाधन विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

  • Related Posts

    धमतरी में अवैध शराब कारोबार पर कसा शिकंजा, 10 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

    धमतरी 20 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए लगातार कार्रवाई तेज कर दी है।…

    Read more

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम कल

    हरदिहा साहू समाज भवन में होगा आयोजन, विधायक श्री अजय चंद्राकर होंगे शामिल   धमतरी, 20 जून 2026/ 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम…

    Read more

    NATIONAL

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के 245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के  245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा