Ro no D15139/23

समयबद्ध सेवा और पारदर्शी प्रशासन पर कलेक्टर का सख्त रुख समय सीमा की बैठक में लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण और गुणवत्तापूर्ण कार्यों के दिए निर्देश

कलेक्टर  रोहित व्यास ने विगत दिवस कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की समीक्षा बैठक लेकर जिले के समस्त विभागों में लंबित प्रकरणों की गहन समीक्षा की। बैठक का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों से जुड़े आवेदनों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करना और शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को गति देना रहा। बैठक में कलेक्टर  व्यास ने मुख्यमंत्री, कलेक्टर जनदर्शन एवं पीजीएन पोर्टल पर दर्ज लंबित प्रकरणों की विभागवार जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक आवेदन का गंभीरता, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ समय-सीमा में निराकरण किया जाए, ताकि जनता को निर्धारित समय में सेवाओं का लाभ मिले। कलेक्टर  व्यास ने बिजली, पेयजल, सड़क, आवास एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं से संबंधित शिकायतों को प्राथमिकता से हल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ये विषय सीधे आमजन के दैनिक जीवन से जुड़े हैं, अतः इनमें किसी भी प्रकार की देरी स्वीकार्य नहीं होगी। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ  अभिषेक कुमार, अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू सहित जिले के समस्त विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
प्रशासन गांव की ओर शिविरों की प्रगति की समीक्षा –
बैठक के दौरान प्रशासन गांव की ओर अभियान के अंतर्गत आयोजित शिविरों में प्राप्त आवेदनों की निराकरण स्थिति की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने कहा कि शिविरों का उद्देश्य ही ग्रामीण स्तर पर त्वरित समाधान है, इसलिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें।
निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सर्वाेपरि –
निर्माण विभाग को निर्देशित करते हुए कलेक्टर ने कहा कि सड़क एवं अन्य निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए। उन्होंने लंबित एवं शिकायत ग्रस्त कार्यों का त्वरित निराकरण करते हुए समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
पीएम सूर्य घर योजना को मिले गति –
कलेक्टर श्री व्यास ने प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि आम नागरिकों को अपने घरों में सोलर पैनल स्थापित करने हेतु प्रोत्साहित किया जाए। साथ ही जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों एवं निर्माण कार्यों से जुड़े ठेकेदारों को भी इस योजना से जोड़ने पर बल दिया गया।
ई-ऑफिस से बढ़ेगी पारदर्शिता –
बैठक में ई-ऑफिस प्रणाली और बायोमेट्रिक उपस्थिति की स्थिति की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि शत-प्रतिशत फाइल मूवमेंट ई-ऑफिस के माध्यम से किया जाए, जिससे कार्यों में पारदर्शिता आए और समय व संसाधनों की बचत हो।

  • Related Posts

    पीएम जनमन आवास योजना से मनबहाल पहाड़ी कोरवा का जीवन हुआ सुरक्षित और सम्मानजनक पक्का आवास मिलने से वर्षों का सपना हुआ साकार, महतारी वंदन योजना से भी मिल रहा नियमित आर्थिक संबल

      अम्बिकापुर 22 जुलाई 2026/   विशेष पिछड़ी जनजातियों के सर्वांगीण विकास और उन्हें शासन की मूलभूत सुविधाओं से जोड़ने के उद्देश्य से संचालित प्रधानमंत्री जनमन (प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान)…

    Read more

    आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, विदेशी मदिरा जब्त कर आरोपी गिरफ्तार

      अम्बिकापुर 22 जुलाई 2026/   जिला आबकारी अधिकारी   एल. के. गायकवाड के मार्गदर्शन में आबकारी उपनिरीक्षक श्रीमती सरिता साहू के नेतृत्व में बुधवार को  प्राप्त सूचना के आधार पर…

    Read more

    NATIONAL

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल 945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल  945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    4399 और 1076 संख्या नहीं ‘उम्मीद’ है, मौका खो मत देना वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेच की खरी… खरी…

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं