Ro no D15139/23

कलेक्टर रोहित व्यास ने जनपद पंचायत, एनआरएलएम और समाज कल्याण विभाग की ली समीक्षा बैठक

मोर गाँव मोर पानी महाअभियान को प्रभावी तरीके से लागू करने दिए निर्देश
विकासकार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयसीमा में  पूर्ण करने को कहा

जशपुरनगर, 16 सितंबर 2025/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज कलेक्टरेट सभाकक्ष में जनपद पंचायत और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और समाज कल्याण के आधिकारियों की बैठक लेकर उनके कार्यक्षेत्र में संचालित विकासकार्यों की विस्तृत समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने सभी विकासकार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयसीमा में  पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार भी मौजूद थे। बैठक में कलेक्टर ने छत्तीसगढ़ में जल संरक्षण एवं आजीविका संवर्धन हेतु चलाए  जा रहे ‘मोर गाँव-मोर पानी महाअभियान’ के प्रभावी क्रियान्वयन पर बल दिया। उन्होंने इस अभियान के तहत अधिक से अधिक जन-जागरूकता फैलाने और विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर कार्य करने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान कलेक्टर श्री व्यास ने स्वच्छता अभियान से संबंधित सभी गतिविधियों को समय पर और प्रभावी ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से व्यक्तिगत और सामुदायिक शौचालयों के निर्माण, सेग्रीगेशन शेड की प्रगति, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट, तरल अपशिष्ट प्रबंधन, फीकल स्लज मैनेजमेंट और स्वच्छता श्रमदान की स्थिति की विस्तार से जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही स्वच्छ भारत अभियान के तहत निर्मित शौचालयों के जियो टैंगिंग कार्य शत-प्रतिशत पूरा करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने एक पेड़ मां के नाम के तहत किए गए वृक्षारोपण कार्य को प्रथामिकता के साथ करने को कहा। इसके अलावा किसी भी प्रकार की शिकायत पर त्वरित संज्ञान लेते हुए उस पर आवश्यक कार्यवाही करने ने निर्देश दिए। कलेक्टर श्री व्यास ने अधिकारियों को प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम जनमन योजना और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष योजना के प्रभावी क्रियान्यवन पर जोर देते हुए कहा कि इन योजनाओं के अंतर्गत समस्त कार्याे को समयबद्ध और गुणवत्ता के साथ पूरा करें।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों को लोन रिकवरी रेट को संतुलित रखते हुए अधिक से अधिक पात्र स्व-सहायता समूहों को ऋण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने अधिक से अधिक महिलाओं को बिहान योजना से होने वाले लाभों के प्रति जागरूक कर इससे जोड़ने को कहा। इसके अलावा कलेक्टर ने स्व-सहायता समूह की महिलाओं को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का लाभ दिलाने सक्रिय रूप से काम करने के निर्देश दिए ताकि ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा मिल सके। बैठक में डिप्टी कलेक्टर श्री समीर बड़ा, जनपद पंचायतों के सीईओ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
मोर गाँव-मोर पानी महाअभियान जल संरक्षण की दिशा में प्रभावी पहल
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित मोर गाँव-मोर पानी महाअभियान  ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण, प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन, परिसंपत्ति निर्माण और आजीविका संवर्धन की दिशा में एक सशक्त पहल है। यह अभियान समुदाय-आधारित दृष्टिकोण पर आधारित है, इस अभियान के माध्यम से  लोगों में जागरूकता प्रसार कर  ग्राम पंचायतों में जल संरक्षण हेतु प्रेरित किया जा रहा है।  इस अभियान का उद्देश्य न केवल भूजल के अनियमित दोहन को रोकना है, बल्कि जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों को कम करना और कृषि उत्पादकता में सुधार लाना भी है। इस अभियान में तकनीकी नवाचारों का उपयोग और स्थानीय संसाधनों के माध्यम से जल सुरक्षा सुनिश्चित किया जा रहा है। इस महाअभियान में स्थानीय संस्थाओं और समुदाय का सक्रिय सहयोग प्राप्त है। इससे ग्राम स्तर पर सहभागिता और स्वामित्व की भावना विकसित हो रही है।

  • Related Posts

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए द्वितीय काउंसलिंग 16 से 20 अगस्त तक

    विभागीय वेबसाइट पर द्वितीय काउंसलिंग के लिए चयनित छात्रों की सूची एवं काउंसलिंग की तिथि की गई है प्रदर्शित जशपुरनगर 16 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत संचालित प्रयास…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!