Ro no D15139/23

आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत  आदि सेवा रथ को जशपुर विधायक और कलेक्टर ने  हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

जशपुरनगर  16 सितम्बर 2025/ जिले में चल रहे आदि कर्मयोगी अभियान के तहत आज सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनि भगत और कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक कुमार जनपद पंचायत के अध्यक्ष गंगाराम भगत तथा आदिम जाति कल्याण विभाग के सहायक आयुक्त संजय कर सिंह भी उपस्थित रहे । यह सेवा रथ जिले के विभिन्न ग्रामों एवं समुदायों तक अभियान का संदेश पहुँचाने, जनजागरूकता बढ़ाने और सेवा कार्यों को गति प्रदान करने का महत्वपूर्ण साधन बनेगा।यह अभियान हमारे गाँव और हमारे समाज को आत्मनिर्भर, शिक्षित, स्वस्थ और सशक्त बनाने की एक महत्वपूर्ण पहल है। इस अभियान का उद्देश्य है कि हर गाँव के लोग मिलकर अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाएँ।
इस अभियान के तहत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा का आयोजन जिले के 417 गांव में किया जाएगा ।
इस दौरान सभी ग्रामवासी आदि सहयोगी, आदि साथी के साथ मिलकर अपने सपनों का गाँव बनायेंगे ।
आदि कर्मयोगी अभियान समाज की जड़ों को मज़बूती देने और हर वर्ग तक सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं को पहुँचाने का सशक्त प्रयास है। सेवा पखवाड़ा, हमें समाज और गाँव-गाँव में सेवा की भावना को जागृत करने का अवसर प्रदान करता है। सेवा रथ इस अभियान की आत्मा है, जो गाँवों तक संदेश और सहयोग लेकर जाएगा।”
आदि सेवा रथ का मुख्य उद्देश्य आदिवासी समुदाय सहित सभी ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता, आत्मनिर्भरता, सरकारी योजनाओं और सामाजिक जागरूकता से जोड़ना है। यह रथ गाँव-गाँव जाकर प्रचार-प्रसार करेगा, जिससे आमजन को जानकारी के साथ-साथ प्रेरणा भी मिलेगी।

  • Related Posts

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए द्वितीय काउंसलिंग 16 से 20 अगस्त तक

    विभागीय वेबसाइट पर द्वितीय काउंसलिंग के लिए चयनित छात्रों की सूची एवं काउंसलिंग की तिथि की गई है प्रदर्शित जशपुरनगर 16 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत संचालित प्रयास…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!