Ro no D15139/23

कलेक्टर   रोहित व्यास ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांसाबेल का किया निरीक्षण नियमित साफ-सफाई, आधार बेस उपस्थिति सुनिश्चित करने एवं मरीजों की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने दिए निर्देश

 जशपुरनगर 09 जुलाई 2026/ जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री रोहित व्यास लगातार स्वास्थ्य संस्थानों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांसाबेल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, चिकित्सकों एवं मेडिकल स्टाफ की उपलब्धता, आवश्यक चिकित्सा उपकरणों तथा मरीजों को प्रदान की जा रही सेवाओं की विस्तृत जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री व्यास ने सभी चिकित्सकों एवं कर्मचारियों को समय पर उपस्थित होकर अपने दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने अस्पताल में आधार आधारित बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली को अनिवार्य रूप से लागू करने के लिए भी निर्देशित किया।

कलेक्टर श्री व्यास ने अस्पताल में आने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए पर्याप्त बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने अस्पताल परिसर में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था करने हेतु निर्देशित किया। साथ ही अस्पताल भवन में जहां भी सीपेज को ठीक करने अथवा अन्य मरम्मत कार्य की आवश्यकता हो, उसका प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अस्पताल की खराब पड़ी एक एम्बुलेंस को शीघ्र मरम्मत कर पुनः संचालन में लाने के निर्देश अधिकारियों को दिए, ताकि आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित न हों। उन्होंने अस्पताल भवन, शौचालय एवं पूरे परिसर की नियमित साफ-सफाई बनाए रखने को कहा। साथ ही अनुपयोगी एवं कबाड़ में पड़े सामानों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. एस.आर. टोप्पो, तहसीलदार श्रीमती आस्था चंद्राकर, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संदीप मरावी, डीपीएम श्री राजीव रंजन मिश्रा सहित अस्पताल के चिकित्सक एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    स्वास्थ्य लाभ ले रहे जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    स्वास्थ्य लाभ ले रहे जगदलपुर विधायक श्री किरण सिंह देव से मिले मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय रायपुर 20 अगस्त 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली के द्वारका…

    Read more

    मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने चमोली सुरंग हादसे में कोंडागांव जिले के मृतक श्रमिकों के परिजनों को ₹5-5 लाख और घायलों को ₹50-50 हजार की सहायता देने के दिए निर्देश

    मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने चमोली सुरंग हादसे में कोंडागांव जिले के मृतक श्रमिकों के परिजनों को ₹5-5 लाख और घायलों को ₹50-50 हजार की सहायता देने के दिए निर्देश* *दुःख…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ