Ro no D15139/23

कलेक्टर रोहित व्यास ने जिला संग्रहालय का किया निरीक्षण

पुरातत्व धरोहर को व्यवस्थित और सहेज कर रखने के निर्देश
परिसर की साफ सफाई पर्याप्त रोशनी रखने के लिए कहा
जिला पुरातत्व संग्रहालय समिति के सदस्यों से मांगे सुझाव

जशपुरनगर 23 जुलाई 2025/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने बुधवार को जिला संग्रहालय का आकस्मिक निरीक्षण किया और परिसर की साफ सफाई नियमित करने के निर्देश दिए हैं। पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने के लिए कहा है।
कलेक्टर ने कहा कि पुरातत्व संग्रहालय में प्राचीन काल की बहुत अच्छी धरोहर को सहेज कर रखा गया है। इसको संरक्षित करके रखना बेहद जरूरी है। जिला पुरातत्व संग्रहालय समिति के सदस्यों को संगाहलय को और कैसे व्यवस्थित रखा जा सकता है। इस संबंध में सुझाव भी लिए और जनसहयोग से पुरातत्व काल की वस्तुओं के संबंध जानकारी का भी उल्लेख करने के लिए कहा है ताकि आने वाली पीढ़ी को इतिहास की जानकारी नियमित होती रहे।
कलेक्टर ने जिला संग्रहालय के खिड़की दरवाजे, ठीक करने के निर्देश दिए हैं। शौचालय की साफ सफाई करके व्यवस्थित करने के लिए कहा और परिसर के झाड़ियां की साफ सफाई करने के भी निर्देश दिए हैं।
उन्होंने पर्यटन कार्यालय बनाने के भी निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविन्द भगत एसडीएम जशपुर श्री ओंकार यादव, नगर पालिका अधिकारी श्री योगेश्वर उपाध्याय, आर ई एस के प्रभारी कार्यपालन अभियंता श्री राजेश श्रीवास्तव और अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की पहल से चांपाझरिया व्यपवर्तन योजना का होगा विस्तार 51 करोड़ 44 लाख रुपये की मिली स्वीकृति 1800 हेक्टेयर क्षेत्र को मिलेगा सिंचाई लाभ सिंचाई क्षमता बढ़ेगीकृकिसान होंगे समृद्ध

     जशपुरनगर 02 अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की पहल पर विकासखंड दुलदुला स्थित चांपाझरिया व्यपवर्तन योजना को राज्य शासन द्वारा पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस महत्वपूर्ण योजना के…

    Read more

    जल जीवन मिशन: घर-घर बह रही है स्वस्थ जीवन की धारा घरेलू नल से बदली ग्रामीण जिंदगी, सुरक्षित और आसान हुआ जीवन

      जशपुरनगर 02 अप्रैल 2026/ पानी के बिना जीवन की कल्पना असंभव है। स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल हर परिवार की मूलभूत आवश्यकता है। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए सरकार…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत