Ro no D15139/23

कलेक्टर  रोहित व्यास ने फरसाबहार में निर्माणाधीन विद्यालय, छात्रावास एवं निर्मित शासकीय आवासों का किया निरीक्षण गुणवत्ता और समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश भवनों में पेयजल, बिजली एवं अन्य आवश्यक जन सुविधाओं की समुचित उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा

 जशपुरनगर 22 मई 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने गुरुवार को फरसाबहार विकासखंड में निर्माणाधीन एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास तथा हाउसिंग बोर्ड के तहत निर्मित शासकीय आवासों का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी निर्माण कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। साथ ही सभी भवनों में पेयजल, बिजली एवं अन्य आवश्यक जन सुविधाओं की समुचित उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कहा। इस अवसर पर एसडीएम श्री ओंकारेश्वर सिंह, आदिम जाति कल्याण विभाग के सहायक आयुक्त श्री संजय सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश
कलेक्टर श्री व्यास ने निर्माणाधीन एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का निरीक्षण करते हुए कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई और निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी निर्माण कार्य में गुणवत्ता के साथ-साथ समय-सीमा का पालन अत्यंत आवश्यक है। लगभग 6.07 हेक्टेयर क्षेत्र में 39.74 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित हो रहे इस विद्यालय में आधुनिक शैक्षणिक एवं आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। विद्यालय में आधुनिक प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय, कंप्यूटर लैब, खेल मैदान, छात्रावास, कक्षा-कक्ष, निःशुल्क शिक्षा, गणवेश, पुस्तकें एवं भोजन की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके अतिरिक्त दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए सुलभ भवन, ई-लर्निंग, कैरियर मार्गदर्शन तथा जीवन कौशल विकास जैसी सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।
पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास का किया निरीक्षण
कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने प्री-मैट्रिक बालक छात्रावास के समीप निर्माणाधीन पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास का भी निरीक्षण किया। लगभग 1.91 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित हो रहे 50 सीटर छात्रावास के पूर्ण होने पर क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर आवासीय एवं शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यह छात्रावास विशेष रूप से दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। छात्रावास में भोजन, आवास एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होने से विद्यार्थियों को शिक्षा प्राप्त करने में सुविधा मिलेगी। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता बनाए रखते हुए इसे शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
हाउसिंग बोर्ड के तहत निर्मित शासकीय आवासों का निरीक्षण
कलेक्टर श्री व्यास ने फरसाबहार में हाउसिंग बोर्ड के तहत निर्मित शासकीय आवासों का भी निरीक्षण किया। ये आवास एफ, जी एवं एच श्रेणी में निर्मित किए गए हैं। एफ श्रेणी के अंतर्गत 6 आवास, जी श्रेणी के अंतर्गत 8 आवास तथा एच श्रेणी के अंतर्गत 6 आवास बनाए गए हैं। उन्होंने सभी आवासों में पानी, बिजली एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि शासकीय कर्मचारियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए 10 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

      अम्बिकापुर 03 जुलाई 2026/   भारत सरकार, शिक्षा मंत्रालय, स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, शास्त्री भवन नई दिल्ली एवं लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर द्वारा प्राप्त निर्देशानुसार ’’राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026’’…

    Read more

    कलेक्टर  अजीत वसंत ने बतौली विकासखण्ड का किया दौरा विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्र, पहाड़ी कोरवा आश्रम, पीएम जनमन आवास एवं सड़क सहित विकास कार्यों का लिया जायजा, दिए आवश्यक दिशा- निर्देश

      ग्रामीणों से सीधे संवाद कर योजनाओं के क्रियान्वयन की ली जानकारी आंगनबाड़ी केंद्र गोविन्दपुर में मात्र एक बच्चा उपस्थित पाए जाने पर सुपरवाइजर को नोटिस जारी कर वेतन रोकने…

    Read more

    NATIONAL

    हिमांशु सिंह हत्याकांड: जमशेदपुर पुलिस ने 2 मुख्य आरोपियों को दबोचा, अन्य की तलाश में SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी

    हिमांशु सिंह हत्याकांड: जमशेदपुर पुलिस ने 2 मुख्य आरोपियों को दबोचा, अन्य की तलाश में SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी

    रांची एयरपोर्ट से जल्द शुरू हो सकती हैं अंतरराष्ट्रीय उड़ानें, AAI ने मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट

    रांची एयरपोर्ट से जल्द शुरू हो सकती हैं अंतरराष्ट्रीय उड़ानें, AAI ने मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट

    बिहार में बुलेट ट्रेन के लिए बिछेगा 400 किमी लंबा ट्रैक, इन 3 जिलों में बनेंगे स्टेशन, हाई स्पीड रेल कॉरिडोर के निर्माण को मंजूरी

    बिहार में बुलेट ट्रेन के लिए बिछेगा 400 किमी लंबा ट्रैक, इन 3 जिलों में बनेंगे स्टेशन, हाई स्पीड रेल कॉरिडोर के निर्माण को मंजूरी

    ईरान को इजरायल की खुली चेतावनी, नेतन्याहू बोले- हमला करने से नहीं हिचकेंगे

    ईरान को इजरायल की खुली चेतावनी, नेतन्याहू बोले- हमला करने से नहीं हिचकेंगे

    श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर कोलकाता आयेंगे अमित शाह, जनसंघ के संस्थापक की प्रतिमा का करेंगे शिलान्यास

    श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर कोलकाता आयेंगे अमित शाह, जनसंघ के संस्थापक की प्रतिमा का करेंगे शिलान्यास

    मुरादाबाद को सीएम योगी ने दी 365 करोड़ की सौगात, बोले-समाजवादी पार्टी की सोच बाबरी वाली

    मुरादाबाद को सीएम योगी ने दी 365 करोड़ की सौगात, बोले-समाजवादी पार्टी की सोच बाबरी वाली