Ro no D15139/23

कलेक्टर रोहित व्यास ने एनकोर्ड के कार्यों की समीक्षा अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी पर कार्यवाही के दिए निर्देश

जशपुरनगर 09 सितंबर 2025/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में नारकोटिक्स कोऑर्डिनेशन सेंटर (एनकोर्ड) के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशिमोहन सिंह, अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी, सभी एसडीएम, एसडीओपी सहित स्वास्थ्य, आबकारी, पुलिस, यातायात एवं परिवहन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में कलेक्टर ने जिले में कोटपा एक्ट तथा एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत की गई कार्यवाहियों की समीक्षा की। उन्होंने अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। साथ ही बिना लाइसेंस औषधि विक्रय करने वाले तथा एक्सपायरी दवाइयों के भंडारण और बिक्री करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए।
कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन मेडिकल स्टोरों में अब तक सीसीटीवी कैमरे स्थापित नहीं किए गए हैं, वहां शीघ्र स्थापना सुनिश्चित कराई जाए। इसके साथ ही उन्होंने ढाबों का सतत निरीक्षण कर मादक पदार्थों की बिक्री पाए जाने पर संबंधितों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए।

  • Related Posts

    राज्य खेल अलंकरण के लिए आवेदन आमंत्रित, उत्कृष्ट खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को मिलेगा सम्मान

     शहीद राजीव पांडे, शहीद कौशल यादव, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार एवं पंकज विक्रम-सहित विभिन्न सम्मानों के लिए 5 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन जशपुरनगर 23 जुलाई 2026/ खेल एवं युवा कल्याण…

    Read more

    निर्माण पोर्टल के माध्यम से निर्माण कार्यों की कलेक्टर ने की समीक्षा कार्यों में गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के दिए निर्देश

      जशपुरनगर 23 जुलाई 2026/ कलेक्टर रोहित व्यास  ने पत्थलगांव के जनपद पंचायत सभाकक्ष में निर्माण पोर्टल के माध्यम से जिले में संचालित विभिन्न निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा…

    Read more

    NATIONAL

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए