Ro no D15139/23

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिलास्तरीय सड़क  सुरक्षा समिति की बैठक हुआ आयोजित

सड़क सुरक्षा नियमों के कड़ाई से पालन कराने के दिए निर्देश

जशपुरनगर 09 सितंबर 2025/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास की अध्यक्षता में आज कलेक्टरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशिमोहन सिंह, अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी, सभी एसडीएम, एसडीओपी सहित स्वास्थ्य, आबकारी, पुलिस, यातायात एवं परिवहन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में कलेक्टर ने सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों से कहा कि वे यह सुनिश्चित करें कि उनके विभाग के कर्मचारी हेलमेट पहनकर ही दुपहिया वाहन चलाएं। यातायात नियमों के उल्लंघन की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने निर्देश दिए कि बार-बार नियम तोड़ने वालों के विरुद्ध नियमानुसार लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाए। उन्होंने लर्निंग लाइसेंस निर्माण की प्रगति की भी समीक्षा की और इसे सतत रूप से जारी रखने को कहा।
कलेक्टर ने गांवों, हाट बाजारों, स्कूलों कॉलेजों और अन्य जगहों में यातायात के प्रति जागरुकता प्रसार करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने परिवहन विभाग को ओवरलोडिंग एवं ओवरस्पीडिंग करने वाले वाहनों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया। कलेक्टर ने सड़क दुर्घटनाओं घायल व्यक्तियों की मदद करने वाले सड़क सुरक्षा मितानों को प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण प्रदान किए जाने की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही दुर्घटना जन्य क्षेत्रों में किए गए सुधारात्मक कार्यों की समीक्षा करते हुए शेष कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।
बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री शशिमोहन सिंह ने मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने ऐसे दुकानदारों को भी चिन्हांकित कर कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा, जो मॉडिफाइड साइलेंसर लगाते हैं।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से अविनाश का हुआ सफल इलाज मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय से मिलकर जताया आभार

      जशपुरनगर 17 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री   विष्णुदेव साय द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान और जरूरतमंदों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बगिया में स्थापित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय…

    Read more

    जशपुर वन मंडल की गजरथ यात्रा को मिली नई पहचान मुख्यमंत्री श्री साय ने गजरथ यात्रा-भाग 02 ष् पुस्तक का किया विमोचन

    जशपुरनगर 17 अगस्त 2026/ मानव-हाथी द्वंद्व को कम करने, हाथियों के संरक्षण एवं स्थानीय ग्रामीण समुदायों में हाथियों के प्रति जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से जशपुर वन मंडल द्वारा संचालित…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल