Ro no D15139/23

कलेक्टर  रोहित व्यास ने लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा की निर्धारित तकनीकी मानकों का पालन करते हुए कार्य पूर्ण करने दिए निर्देश

समय-सीमा का रखें विशेष ध्यान, लापरवाही बरतने पर होगी सख्त कार्रवाई

जशपुरनगर 21 जुलाई 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास ने सोमवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक लेकर विभाग द्वारा संचालित समस्त निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में लोक निर्माण विभाग के जशपुर एवं पत्थलगांव संभाग के अंतर्गत निर्माणाधीन भवनों, सड़कों, खेल अधोसंरचना सहित अन्य विकास कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में लोक निर्माण विभाग संभाग जशपुर के प्रभारी कार्यपालन अभियंता  टी. एन. सिंह, संभाग पत्थलगांव के कार्यपालन अभियंता श्री मोचन कश्यप मौजूद रहे।
कलेक्टर श्री व्यास ने अधिकारियों को सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता एवं तकनीकी मानकों का पूर्णतः पालन करते हुए पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्य की नियमित मॉनिटरिंग एवं सतत निरीक्षण सुनिश्चित करें, ताकि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता बनी रहे और समय पर उनका क्रियान्वयन हो सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण स्थलों का नियमित फील्ड निरीक्षण करने के निर्देश देते हुए कहा कि सतत निगरानी से कार्यों में गति आएगी, गुणवत्ता सुनिश्चित होगी तथा तकनीकी एवं प्रशासनिक समस्याओं का समय रहते निराकरण किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनावश्यक विलंब पर कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर श्री व्यास ने अधिकारियों से कहा कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित मापदंडों एवं स्वीकृत डिज़ाइन के अनुरूप पूर्ण करें , ताकि आमजन को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं टिकाऊ अधोसंरचना का लाभ समय पर मिल सके।

  • Related Posts

    विधानसभा अध्यक्ष ने स्पीकर हाऊस में किया ध्वजारोहण

        राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव स्थित स्पीकर हाऊस में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं…

    Read more

    जिले में अपूर्व उत्साह एवं उल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

      विधानसभा अध्यक्ष ने जिला स्तरीय मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस का पर्व जिले में अपूर्व उत्साह एवं उल्लास के…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!